MP News: चंबल नदी से कैलादेवी माता मंदिर दर्शन करने जा रहे 17 श्रद्धालु डूबे, अब तक मिले 3 शव
शिवपुरी जिले के सिलायचौन गांव निवासी कुशवाह समाज के 17 लोग पैदल-पैदल करौली माता मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे। श्रद्धालुओं में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

Chambal River Accident Rajasthan Madhya Pradesh: एमपी और राजस्थान की सीमा पर बड़ा हादसा हो गया है। सबलगढ़ चंबल नदी (Chambal nadi) पैदल पार कर करोली की कैलादेवी माता मंदिर (Kailadevi Mata Mandir) में दर्शन करने जा रहे 17 श्रद्धालु पानी में डूबने की खबर है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। जबकि बाकी लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तेंतरा थाना अंतर्गत राडीराधेन चंबल घाट का है। जहां शिवपुरी से लगभग 17 लोग राजस्थान के करोली कैलादेवी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ये लोग चंबल नदी को पैदल पार कर रहे थे। इस दौरान घटना हो गई। सभी लोग तेज पानी के बहाव में बह गए।
घटना की जानकारी स्थानी गांव वालों ने तत्काल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गई है। वहीं स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1 महिला और 2 पुरुष के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिए हैं और बाकी के श्रद्धालुओं को चंबल नदी में तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications