VIDEO: पेड़ पर चढ़कर तेंदुए को उतारा नीचे, रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने जुटी भीड़, आपने देखा?

गुवाहाटी। शेर, बाघ, तेंदुआ ऐसे जंगली जानवर हैं जो जहां भी विचरने लगें वहां भगदड़ मच जाती है। इंसान भी इनसे दूर रहते हैं। हालांकि, कई दफा इंसानों का ऐसे खतरनाक जानवरों से सामना हो जाता ही है, जब वे शिकार की तलाश में इंसानी बस्तियों का रूख करते हैं या क्योंकि जंगल कम होने की वजह से बसावट वाले इलाकों में चले आते हैं। असम राज्य में यूं तो काफी जंगल है, लेकिन कई बार जंगली जानवर इंसानी इलाकों में भी चले आते हैं।

 तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो

तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो

असम के ही एक इलाके से एक तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि, इंसान पेड़ पर चढ़कर तेंदुए को नीचे ला रहा है। ऐसा दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलता है। आपने अब तक शायद ऐसा न देखा हो। इसलिए आज यह वीडियो देखिए। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे गुवाहाटी के 'लोको कलोनी ऑफ पांडु' का बताया जा रहा है।

व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर उतारा नीचे

व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर उतारा नीचे

असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट नाम के ट्विटर हैंडिल से इस वीडियो को शेयर किया गया। जिसके कैप्शन में बताया गया कि, 'एक तेंदुआ गुवाहाटी के 'लोको कलोनी ऑफ पांडु' में चला आया था। उसकी सूचना वन विभाग को लगी तो एक टीम उसके रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए इलाके में पहुंची। जहां पहले तेंदुए को पेड़ पर ही बेहोश कर दिया गया। उसके बाद एक वनकर्मी ने पेड़ पर चढ़कर ही उसे नीचे गिराया। वह तेंदुए जाल पर गिरा और इस तरह उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है।

वन अधिकारी जाल पकड़े खड़े थे

वन अधिकारी जाल पकड़े खड़े थे

वीडियो में देखा जा सकता है कि, यहां रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए लोगों की भीड़ पेड़ के नीचे इकट्ठी है, वहीं कुछ वन अधिकारी जाल पकड़े खड़े हैं। तभी पेड़ पर चढ़ा शख्स बड़ी सावधानी से तेंदुए को ऊपर से धक्का देता है, तो वह सीधा जाल में जाल गिर जाता है। इस दौरान तेंदुआ बेहोश था, जिसे कुछ देर बाद होश आया होगा। हालांकि, तब तक उसे किसी बड़े जंगल में पहुंचा दिया गया होगा।

इन राज्यों में ज्यादा रहते हैं तेंदुए

इन राज्यों में ज्यादा रहते हैं तेंदुए

तेंदुए के रेस्क्यू से जुड़ी घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं। भारत में इस तरह के जंगली जानवर बड़ी तादाद में रहते हैं। तेंदुआ बिग कैट प्रजाति का जानवर है, जो चीते से भी ज्यादा खूंखार माना गया है। गुजरात, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में ये जानवर बड़ी तादाद में रहते हैं।

तेंदुए से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ी जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+