घर में घुस गया तेंदुआ, लोग कुंदी लगाकर दुबके, 7 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने किया काबू

पंचमहल। गुजरात में पंचमहाल जिले के लालपुर गांव में तेंदुए ने कोहराम मचा दिया। तेंदुआ यहां एक घर में घुस गया। घर के अंदर काफी देर तक उछलता-कूदता रहा। उससे बचने के लिए लोग कमरे में दुबक गए और खिड़कियां बंद कर लीं। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

Leopard Entered house in the village of panchmahal

पंचमहाल जिले के गांव की घटना
रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह दुबक जाता था। वह मकान के अंदर अंधेरे में छिपने लगा। उसे काबू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और वनकर्मी जुटे। हालांकि, घर के अंदर छिपे होने की वजह से तेंदुए को पकड़ने में घंटों लगे। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। उसके बाद उसे जंगल ले जाया गया।

Leopard Entered house in the village of panchmahal

गुजरात में ऐसे ही बस्तियों में चले आते हैं
तेंदुए गुजरात के रिहायशी इलाकों में अक्सर चले आते हैं। इनकी बड़ी तादाद गुजरात के जंगलों में ही रहती है, और जो इंसानी बस्तियां जंगलों के पास होती हैं वहां तेंदुए शिकार करने आते हैं। ऐसे समय पर तेंदुए इंसानों की जान भी ले लेते हैं।

Leopard Entered house in the village of panchmahal

पंचमहाल की तरह एक तेंदुआ गोंडल शहर के भगवतपुरा इलाके में भी आया था। उसे देखते ही शहरवासियों में अफरा-तफरी मच गई थी। तब वनविभाग के कर्मी व फायर डिपार्टमेंट का स्टाफ पकड़ने पहुंचा। हालांकि, तेंदुआ बंद मकान में दुबक गया। वनकर्मी के पास आने पर तेंदुआ उससे चिपट गया और लहूलुहान कर डाला। कई घंटे तक तेंदुए से लोग खौफजदा रहे। ड्रोन की मदद से 6 घंटे बाद वह काबू हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+