तेंदुआ कुएं में गिर गया, बचाने के लिए लोगों ने किया गजब का जुगाड़, देखिए कैसे लगाई खाट VIDEO

बुलढाणा। कुएं में जंगली जानवरों के गिरने की घटनाएं अक्‍सर सामने आती रहती हैं। क्‍या आपने भी कभी तेंदुए या किसी जंगली जानवर को कुएं में गिरने पर सुरक्षित बाहर निकलवाया है? यदि नहीं तो यह वीडियो देख सकते हैं। यहां तेंदुआ एक कुएं में गिर गया, और इंसानों की बस्‍ती वहां से कुछ ही दूर थी।

तेंदुए को बचाने के लिए गजब का जुगाड़

तेंदुए को बचाने के लिए गजब का जुगाड़

कुछ लोगों को जब कुएं में तेंदुए जिंदगी के लिए संघर्ष करता दिखा तो गांव के और लोगों को भी वहां बुलाया गया। सूचना वाइल्‍ड-लाइफ रेस्क्यू टीम को दी गई। कुद देर बाद वाइल्‍ड-लाइफ रेस्क्यू टीम घटनास्‍थल पर आ पहुंची। उसके बाद गांववालों ने भी तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने में वाइल्‍ड-लाइफ रेस्क्यू टीम की मदद की।

Recommended Video

    Maharastra: कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने Rescue कर बचाई जान | वनइंडिया हिंदी
    कुएं में रस्सी से बांधकर लटकाया गया जाल

    कुएं में रस्सी से बांधकर लटकाया गया जाल

    यह घटना भारत के महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा ज़िले की है, जहां देउलगांव राजा वन क्षेत्र के अंतर्गत खलियाल गांव के पास एक कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया गया। तेंदुए को जिस तरह से बचाया गया, वो तरीका बहुत से लोगों ने पहली बार देखा। शायद आप भी ये पहली बार देख रहे होंगे।

    कुल 8 लोगों ने की ऐसी कोशिश

    कुल 8 लोगों ने की ऐसी कोशिश

    यहां वीडियो में दिख रहा है कि, कुएं में रस्सी से बांधकर एक चारपाई लटकाई गई है और एक चारों ओर से बंद बक्सा लटकाया गया है। जिसे कुल 8 लोगों ने रस्सी से बांधकर लटकाया हुआ है।

    गांववालों ने खाट दी, और बाहर निकलवाया

    गांववालों ने खाट दी, और बाहर निकलवाया

    आप वीडियो में देख रहे होंगे कि, तेंदुआ चारपाई के सहारे उस बक्से के अंदर घुसता है और फिर बक्सा बंद हो जाता है। उसके बाद रस्सी से बंधे इस बक्से को धीरे-धीरे ऊपर की ओर खींचा जा रहा है। और इस तरह से तेंदुए को कुएं से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली जाती है। अच्‍छी बात यह भी थी कि, गांववालों ने बजाए डरने के उस तेंदुए को बचाने में टीम की मदद की।

    तेंदुए ने भी किसी को नहीं काटा

    तेंदुए ने भी किसी को नहीं काटा

    अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स तेंदुए को बचाने वाली रेस्क्यू टीम और गांववालों की तारीफ कर रहे हैं। इसका वीडियो न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, वाइल्‍ड-लाइफ रेस्क्यू टीम किस तरह से तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल रही है। आप देख सकते हैं कि, तेंदुए ने भी किसी को नहीं काटा।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि, देखिए तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने के लिए क्‍या गजब का जुगाड़ किया गया है। बता दें कि, देउलगांव राजा वन क्षेत्र के अंतर्गत खलियाल गांव के पास कुएं में गिरे तेंदुए को बचाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+