बाढ़ से असम में भीषण तबाही, राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मदद करने को कहा
नई दिल्ली, 20 मई। असम इस समय भारी बारिश के चलते बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमे दर्जनो लोगों को मौत हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से अपील की है कि वह असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, लाखों की संख्या में असम में लोगों का जीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील करता हूं कि वह राहत और बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। बता दें कि असम में आई बाढ़ से 29 जिलों के तकरीबन 7 लाख लोग प्रभावित हैं।
Recommended Video

असम आपदा एवं राहत प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार तक 717046 लोग 29 जिलों में बाढ़ से प्रभावित हैं, 9 लोगों की बाढ़ और भू-स्खलन से मृत्यु हो चुकी है। कुल 1413 गांव जलमग्न हो गए हैं। नगांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, यहां 2.88 लाख लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। चाछर में 1.2 लाख लोग और होजई में 1.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कामपुर-कठियातली सड़क जोकि नगांव जिले में स्थित है वह बाढ़ में बह गई है। प्रदेश के कई जिले भारी बारिश के चलते मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
बाढ़ के हालात को देखते हुए असम कैबिनेट ने फैसला लिया है कि वह इमरजेंसी फ्लाइट सेवा की शुरुआत करेंगे। यह सेवा सिलचर और गुवाहाटी के बीच शुरू होगी और इसका किराया 3000 रुपए होगा। जिससे कि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित जगह पर पहुंच सके। दरअसल डीमा हसाव और बराक वैली में बाढ़ और हिमस्खलन से हालात काफी कठिन हो गए हैं, इसी वजह से असम कैबिनेट ने यह फैसला लिया है।
बाढ़ के हालात को देखते हुए चाछर जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। नॉर्थवेस्ट फ्रंटियर रेलवे के कई रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके चलते ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया है। लमडिंग-बदरपुर हिल स्टेशन से बराक वैली, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications