गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप

गुवाहाटी। पेरिस में चार्ली हेब्दो मैगजीन के कार्यालय में हुए आतंकी हमले को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट के वाशरूम में आतंकी हमले की धमकी ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं गुवाहाटी रेलवे पर भारी मात्री में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है।

explosive

बुधवार रात को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर बड़ी मात्री में विस्फोटक बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर लावारिश बैग बरामद हुआ। जिसमें जीआरपी पुलिस को जिलेटिन की 106 छड़ें, कॉर्डेक्स, वायर के छह रोल सहित कई चीजें बरामद हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां अभी इस बात की खोजबीन में लगी हैं कि यह लावारिश बैग किसका है और इसका इस्तेमाल कहां होना था।

आपको बता दें कि गुवाहाटी में 19 वां राष्ट्रीय युवा समारोह शुरु होना था इससे ठीक पहले यह विस्फोटक बरामद हुआ है। हालांकि लावारिश बैग के बरामद होने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। साथ ही मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने अन्य प्रमुख जगहों सुरक्षा को पुख्ता की गयी है। देशभर से लगभग 5,000 युवा कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने के लिए गुवाहाटी में जमा हुए है ऐसे में इनकी सुरक्षा गुवाहाटी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+