Happy new year 2022: नए साल के पहले दिन ऐसे निकला सूरज, देखें आज का सूर्योदय VIDEO
गुवाहाटी। आज से नया साल 2022 शुरू हो गया है। इस मौके पर पहले दिन के सूर्योदय की तस्वीरें लोगों को खूब लुभा रही हैं। भारत में सूर्य सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में निकलता है, और वहां से कुछ किलोमीटर दूर गुवाहाटी शहर में आज जब सूर्य निकला तो उसकी प्रभा देखने लायक थी। गुवाहाटी असम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। वहां सूर्योदय का वीडियो सामने आया है।

नई साल के पहले दिन का सूर्योदय
आप देख सकते हैं कि नई साल (#NewYear2022) के पहले दिन कैसे सूर्योदय हुआ। देश के कई हिस्सों में लोगों ने सूर्य उदय होते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किए। न्यूज एजेंसी ने मुंबई के गेटवे आॅफ इंडिया का वीडियो जारी किया है। जिसमें समुद्र के उूपर सूर्य उदय होते नजर आ रहा है।

सबसे पहले यहां हुआ नई साल का स्वागत
2022 की शुरूआत सबसे पहले किस देश में हुई, ये सवाल बहुत लोगों के मन में उठता होगा..आज जान लीजिए। दुनिया में इस बारे में सबसे बड़ी 'ओशिनिया' को लेकर है। ओशिआनिया दरअसल, इसमें पूरे ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि, न्यूजीलैंड, तस्मानिया, न्यू गिनी (केवल पूर्वी आधा) के रूप में ऐसे बड़े द्वीप शामिल हैं, और दक्षिण प्रशांत में बिखरे हुए मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया और पॉलीनेशिया क्षेत्रों के हजारों छोटे, उष्णकटिबंधीय द्वीप हैं। यहां 14 स्वतंत्र देश और 12 आश्रित विदेशी क्षेत्र हैं। और माना जाता है कि, नई साल का स्वागत सबसे पहले यहीं किया जाता है।

इसके अलावा प्रशांत महासागर के द्वीप समूहों में से टोंगा, समोआ और किरिबाती नए साल का स्वागत करने वाले पहले देश हैं। इन सभी देशों में नए साल का उत्सव, या कि 1 जनवरी यहां (हमारे यहां तब 31 दिसंबर) शुरू हो जाता है। एक जनवरी होते ही यहां पर आतिशबाजी शुरू हो जाती है और लोग जीभर के नये साल का स्वागत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications