GST रिन्यू कराने के लिए 10 हजार की घूस! एंटी करप्शन ने महिला अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा, ₹ 65.37 लाख जब्त
असम पुलिस ने महिला सरकारी अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों अरेस्ट किया। पुलिस की एंटी करप्शन टीम ने 65.37 लाख से अधिक रुपये भी बरामद कर जब्त किए हैं।

Assam Police के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने मिनाक्षी काकती कलिता नाम की सरकारी अधिकारी को रिश्वतखोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी राज्य जीएसटी कार्यालय के तहत राज्य कर आयुक्त के कार्यालय में सहायक आयुक्त है।
असम पुलिस की कार्कोरवाई के संबंध में समाचार ANI की रिपोर्ट के अनुसार एंटी करप्शन विंग ने महिला को रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से ठीक पहले महिला ने 4,000 रुपये की रिश्वत ली थी।
तलाशी के दौरान टीम ने उसके घर से 65,37,500 रुपये भी बरामद किए। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, राजीब सैकिया ने बताया, "निदेशालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी।मीनाक्षी काकती कलिता पर 10 हजार घूस मांगने का आरोप लगा।
सहायक आयुक्त मीनाक्षी काकती कलिता ने जीएसटी को फिर से सक्रिय करने के ऑनलाइन कार्य के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में घूस की राशि घटाकर 8,000 रुपये कर दिया।
रिश्वत देने के खिलाफ शिकायतकर्ता ने लोक सेवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए निदेशालय से संपर्क किया। तदनुसार, गुरुवार को गुवाहाटी के कर भवन के अंदर एक जाल बिछाया गया।
जीएसटी आयुक्त, असम के कार्यालय में मीनाक्षी काकती कलिता को शिकायतकर्ता से मांगे गए रिश्वत के हिस्से के रूप में 4,000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। राजीव सैकिया ने बताया कि स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में घूस का दूषित बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, "आरोपी लोक सेवक के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर, उसे सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय, असम की टीम ने गिरफ्तार कर एसीबी पीएस केस नंबर 36/2023 दर्ज कर लिया।"
आरोप प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीनाक्षी काकती कलिता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो रही है।
Recommended Video
"राजीब सैकिया ने कहा, विजिलेंस एंड एंटी करप्शन की टीम ने तलाशी के दौरान उसके घर से 65,37,500 रुपए भी बरामद किए हैं। आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications