असम में मारे गए DNLA के 7 आतंकी, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार और गोला-बारूद

गुवाहटी, मई 23। पूर्वोत्तर राज्य असम में रविवार तड़के एक एनकाउंटर में 7 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर राज्य पुलिस और असम राइफल्स ने मिलकर किया। आपको बता दें कि इस एनकाउंटर में मारे गए आतंकी दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई नगालैंड की सीमा से लगे असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई है। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया है।

Assam

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे सुरक्षाबलों ने DNLA के 7 आतंकियों को मार गिराया है, साथ ही इस एनकाउंटर में उनके दो लीडर भी इस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं।

आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जॉइंट ऑपरेशन चलाया और एनकाउंटर में सभी आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से चार एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मिचिबैलुंग में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+