असम में कल मतदान, 3000 पोलिंग बूथ संवेदनशील

असम और त्रिपुरा में मतदान से पहले की सारी तैयारियां कर ली गई है। असम के पुलिस महानिरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के मुताबिक 3000 चुनाव केन्द्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है। सिंह ने बताया कि उग्रवादी हिंसा की आशंका के आधार पर मतदान केन्द्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है।
सुरक्षित मतदान करने के लिए पूरे असम में केन्द्र और राज्य सुरक्षाबलों की 235 कंपनियां तैनात की गई है। इस बार इन संवेदनशील जिलों में एक से दस कंपनियां तक ज्यादा तैनात करने का फैसला किया गया है।
मतदान से पहले असम में 60 लाख रूपए नकद और 3 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से 4000 से अधिक लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications