नोटबंदी: नदी में बहते मिले 3.5 करोड़ कीमत के 1000-500 के नोट

नोटों को फाड़ने के बाद नदी में डाला गया, पुलिस को जाली होने का शक।

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में एक नदी में बड़ी मात्रा में 500 और 1000 के फटे नोट बहते मिले हैं। पुलिस ने इन नोटों की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई है।

note

देशभर में 1000 और 500 के नोट पर बैन और उसके बाद आयकर विभाग की लगातार अलग-अलग शहरों में छापेमारी का असर नजर आ रहा है।

गुवाहाटी में भरालू नदी में 500 और 1000 रुपये के फटे हुये नोट तैरते हुए मिले। एक नाले से भी 500 और 100 के नोट पुलिस को मिले हैं। पुलिस के अनुमान के मुताबिक ये नोट करीब 3.5 करोड़ रुपये हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल नगर इलाके में भरालू और नरेंगी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक नाली से फटे हुए नोट बरामद किए गये हैं। ज्यादातर नोटों को फाड़कर नदी में डाला गया है।

अधिकारी ने बताया कि देखकर इन नोटों की सही-सही कीमत बता पाना मुमकिन नहीं है। पुलिस के मुताबिक ये फटे हुए नोट जाली भी हो सकते हैं, इसकी जांच भी की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने की थी नोटबैन की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे। इस घोषणआ के बाद आयकर विभाग भी काफी सक्रियता दिखा रहा है।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

पीएम मोदी ने इसके बाद कहा है कि नोट बैन बंद होने के बाद भ्रष्टाचारियों की नींद हराम है। पीएम कई बार दोहरा चुके हैं कि कालाधन रखने वालें परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+