कोरोना योद्धाओं को अमित शाह का सलाम, कहा- महामारी से लड़ाई में सभी सुरक्षाबल निभा रहे हैं बड़ी भूमिका

दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के योगदान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की है। दरअसल, रविवार को अमित शाह गुरुग्राम स्थित खादरपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा चलाए गए 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे सभी सुरक्षा बल एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता है। आज, मैं इन कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं।'

 Union Home Minister Amit Shah Today, I salute these corona warriors

कोरोना के खिलाफ सफल लड़ाई लड़ रहे है लोग

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे न केवल आतंकवाद से लड़ना जानते हैं बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। सभी सोच रहे थे कि कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई भारत जैसे देश में कैसे लोग लड़ेंगे। लोगों को मन में आशंकाएं थीं, लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे कोरोना के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई देश के लोग लड़ रहे हैं।

अमित शाह ने किया वृक्षारोपण

बता दें, गुरुग्राम स्थित खादरपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा चलाए गए 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के बाद उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को संबोधित किया। इस मौके पर अमित शाह ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+