Gurugram: नूंह हिंसा की आंच गुरुग्राम तक पहुंची, उपद्रवियों ने मस्जिद में लगाई आग...एक की मौत

Gurugram News: हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच अब गुरुग्राम तक पहुंच गई है। 31 जुलाई की देर रात कुछ उपद्रवियों ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित एक धार्मिक स्थल को आगे के हवाले कर दिया। इस घटना में एक इमाम के मरने और दो अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

धार्मिक स्थल में आग लगने की सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेडकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब 1 बजे के आसपास की है। आग लगने की वजह से एक बाइक भी जलकर राख हो गई है।

Gurugram News

ऐसा बताया जा रहा कि आक्रोशित भीड़ 31 जुलाई की रात हाथों में लाठी-डंडे लेकर सेक्टर 57 स्थित अंजुमन मस्जिद पर हमला बोल दिया। भीड़ ने मस्जिद में तोड़-फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, करीब तीन-चार लोगों ने इमाम मोहम्मद साद और खुर्शीद पर लाठियों से हमला कर दिया था।

उपद्रवियों ने खुर्शीद के ऊपर गोली चलाई थी, जो उसके पैर में लगी और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस हमले में मस्जिद के इमाम मोहम्मद साद की मौत हो गई। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक, जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त निर्माणाधीन मस्जिद में करीब पांच लोग मौजूद थे। जिन्होंने छुपकर अपनी जान बचाई।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने आज (1 अगस्त) इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

कई हमलावरों को पकड़ा भी गया है। साथ ही, इस घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, सोहना, पटौजी, मानेसर इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और दोनों समुदायों के प्रमुख सदस्यों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+