Mulayam Singh Yadav : अब कैसी है मुलायम सिंह यादव की तबीयत, मेदांता ने दी जानकारी
गुरुग्राम, 03 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वह क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। मेदांता अस्पताल की तरफ से यह जानकारी सोमवार को दी गई। बता दें, सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनकी डायलिसिस भी की गई। बताया जा रहा है कि संक्रमण पूरे शरीर में फैलने की वजह से डायलिसिस की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलायम की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। मेदांता के सीनियर डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मुलायम सिंह की देखरेख में लगी हुई है।
Recommended Video

कृपया अस्पताल न आएं, सपा ने कार्यकर्ताओं से की अपील
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ को लेकर मेदांता अस्पताल द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया कि "आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी।"
मुलायम का हालचाल लेने मेदांत अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल
मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी की तबीयत के बारे में जैसे ही पता चला वह तुरंत आगरा से मेदांता पहुंच गए। ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताया है।












Click it and Unblock the Notifications