गुरुग्राम: क्रिकेट बैट से पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, बेड में​ छिपाई लाश

गुरुग्राम। लॉकडाउन के बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी पत्नी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया। दोनों पति पत्नी सेक्टर 14 के एक पीजी में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों इस पीजी में काम करते थे। शनिवार को पीजी संचालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी के साथ पीजी में रहता था कुक

पत्नी के साथ पीजी में रहता था कुक

घटना गुरुग्राम के सेक्टर-14 की है। यहां 25 साल का राज अपनी पत्नी शहनाज के साथ एक पीजी में रहता था। राज एक पीजी में काम करता था और मूलरूप से वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। राज अपनी पत्नी के साथ इसी पीजी में रहता था। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि शनिवार को मामले का खुलासा तब हुआ जब लॉकडाउन में पीजी में फंसे लोगों को सुबह कुक राज व उसकी पत्नी शहनाज बीबी खातून नहीं दिखे। दोनों का मोबाइल भी नहीं लगने पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पीजी संचालक को सूचना दी।

बेड के अंदर मिली महिला की लाश, सिर से बह रहा था खून

बेड के अंदर मिली महिला की लाश, सिर से बह रहा था खून

पीजी संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें कुक राज रात करीब 12.30 बजे अपने कमरे पर ताला लगाकर बाहर जाते हुए दिखा। शक होने पर पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो जमीन पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कमरे में दो टूटे हुए क्रिकेट बैट पड़े हुए थे, जिसमें से एक पर खून लगा मिला। पुलिस ने कमरे में मौजूद बेड खोलकर देखा तो उसके अंदर महिला का शव मिला। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ रस्सी से बंधे थे, वहीं सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पीजी संचालक ने पुलिस को बताया कि करीब 2 महीने पहले ही दोनों उनके पास आए थे। दोनों उनके यहां कुक का काम करते थे और पीजी में ही कमरा लेकर रह रहे थे। लॉकडाउन के दौरान दंपती बेघर, जरूरतमंद लोगों को बनाकर खाना भी खिलाते थे। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+