गुरुग्राम: मुस्लिमों के पास नमाज की जगह कम पड़ी तो हिंदू ऑर्गनाइजर ने अपनी खाली दुकान दे दी

गुरुग्राम। ह‍रियाणा में गुरुग्राम शहर के कुछ हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा किए जाने के विरोध के बीच, एक स्थानीय निवासी जो एक हिंदू है, वह मुस्लिम समुदाय को अपने एक खाली परिसर को देने के लिए आगे आया है। उसका नाम अक्षय राव है, जो पेशे से एक वन्यजीव टूर आयोजक है और मैकेनिक मार्केट की कई दुकानों का मालिक भी है। अक्षय राव ने कहा है कि, मुस्लिमों को यदि जुमे की नमाज के लिए कोई उचित स्‍थान नहीं मिल रहा, तो वे ओल्‍ड गुड़गांव में मेरी खाली पड़ी दुकान को इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

वन्यजीव टूर आयोजक हैं अक्षय राव

वन्यजीव टूर आयोजक हैं अक्षय राव

अक्षय राव ने आज कहा कि, मेरे अधिकांश किरायेदार मुस्लिम हैं और उन्हें जुमे की नमाज अदा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी एक खाली दुकान मुस्लिमों के लिए उपलब्ध कराई है, जिसमें नमाज पढ़ने के लिए 15-20 लोग बैठ सकते हैं।" राव ने कहा, "ऐसा करके मैंने कोई बड़ा एहसान नहीं किया, और न ही यह पहली बार किया है जब मैंने नमाज के लिए अपनी जगह उन्‍हें दी; बल्कि कुछ साल पहले भी मैंने ऐसा किया था।, "

पहले कभी नहीं देखा सांप्रदायिक विवाद

पहले कभी नहीं देखा सांप्रदायिक विवाद

राव ने कहा कि, "मेरा जन्म और पालन-पोषण गुड़गांव में ही हुआ था और अपने यहां मैंने कभी सांप्रदायिक विवाद नहीं देखा। हाल ही में नमाज बाधित होने की खबरें पढ़कर मैं परेशान हो गया था। मेरा उद्देश्य अपने मुस्लिम भाइयों को यह बताना था कि यह केवल कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जो इसका कारण बन रहे हैं। हम शांति से एक साथ रह रहे हैं और अपने सामाजिक सद्भाव को बनाए रखेंगे।, "

मुस्लिमों ने बताया, भाईचारे की सच्‍ची मिसाल

मुस्लिमों ने बताया, भाईचारे की सच्‍ची मिसाल

मुस्लिम समूहों ने राव की इस पेशकश का आभार जताया है, हालांकि यह भी कहा है कि, उन्हें अभी तक औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। साथ ही, उन्होंने कहा कि निजी स्थानों का समाधान होने की संभावना नहीं है क्योंकि अतीत में पड़ोसियों द्वारा आपत्तियां उठाने के मामले सामने आए हैं। वहीं, गुड़गांव मुस्लिम काउंसिल के सह-संस्थापक अल्ताफ अहमद ने कहा कि राव का प्रस्ताव "भाईचारे की एक सच्‍ची मिसाल" है।

गुरुग्राम में कम हुई नमाज स्थलों की संख्या

गुरुग्राम में कम हुई नमाज स्थलों की संख्या

मुस्लिम एकता मंच के शहजाद खान ने कहा कि, उन्होंने सेक्टर-12 ए में नमाज बहाल करने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन के एक अधिकारी से मुलाकात की थी। हमें निराशा हाथ लगी। शहजाद बोले, "दो साल पहले, शीतला माता कॉलोनी में हमारी मस्जिद को सील कर दिया गया था। अब हम नमाज अदा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के लिए और वक्फ बोर्ड की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध कर रहे हैं। खान की तरह, अहमद ने भी इस बात पर भी जोर दिया कि नमाज स्थलों की संख्या, जो अब कम हो गई है, और फिलहाल शहर के मुस्लिम समुदाय के लिए अपर्याप्त है।

जिला प्रशासन से नहीं मिल रही राहत

जिला प्रशासन से नहीं मिल रही राहत

उधर, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि, उन्होंने शुक्रवार की नमाज के लिए स्थानों की सूची में किसी भी निजी जमीन को शामिल नहीं किया है और किसी ने अभी तक औपचारिक रूप से उनसे अपनी निजी जमीन या नमाज के लिए जगह देने के लिए संपर्क नहीं किया है।

यूं नमाज स्थलों की संख्या आधी हो गई

यूं नमाज स्थलों की संख्या आधी हो गई

मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि, शहर में नमाज अदा करने वाले स्थलों की संख्या लगभग आधी हो गई है। जबकि 2018 में विरोध-प्रदर्शन के बाद इस तरह के 37 स्थानों की पहचान की गई थी, 20 सार्वजनिक स्थानों को नवंबर की शुरुआत में एक सरकारी समिति द्वारा समुदाय के प्रतिनिधियों के परामर्श से शुक्रवार की नमाज के लिए निर्धारित किया गया था। नमाज के लिए सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल के खिलाफ पहले सेक्टर 47 और फिर सेक्टर-12 ए में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हफ्तों के विरोध के बाद ऐसी जगहों की संख्‍या कम हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+