गुरुग्रामः स्कूल में बच्चों से साफ करवाया जा रहा था टॉयलेट, खेल-खेल में छात्र पर फेंका तेजाब
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के साइबर सिटी में 8वीं कक्षा के छात्र पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। खेल-खेल में एक छात्र ने दूसरे के चेहरे पर एसिड फेंका है। इस शरारत के चलते 8वीं कक्षा के छात्र का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। घटना गुरुग्राम के धनकोट गांव का है। बताया जा रहा है कि छात्रों से स्कूल का टॉयलेट साफ करवाया जा रहा था।

घायल बच्चे ने भी आरोप लगाया है कि स्कूल के टीचर्स छात्रों से टॉयलेट साफ करवाते हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले को रफा-दफा करवाने की कोशिश की। धनकोट गांव के सरकारी स्कूल में सुशीला देवी प्रिंसिपल हैं। बता दें कि इस घटना की सूचना स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को नहीं दी। बीती रात छात्र के परिजनों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते गुरुवार को सुबह के वक्त आठवीं कक्षा के छात्रों से स्कूल की सफाई कराई जा रही थी। जिसमें चार छात्रों की ड्यूटी शौचालय साफ कराने में लगाई गई थी। आकाश, भूपेंद्र, हिमांशु और शिवम शौचलय की सफाई कर रहे थे। ऐसे में वहां पर एसिड रखा हुआ था और आकाश ने खेल-खेल में वह एसिड शिवम पर फेंक दिया। वहीं स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिवम साइंस का एक्सपेरिमेंट कर रहा था, जिससे मुंह पर कुछ रसायन पदार्थ आ गया। वहीं डॉक्टर ने भी बिना पुलिस को बताए बच्चे का इलाज कर दिया।
यह भी पढ़ेंः गुरुग्राम: दबंगों ने घर में घुसकर दलित युवती की नाक काटी, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications