गुरुग्राम: दबंगों ने घर में घुसकर दलित युवती की नाक काटी, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में एक दलित युवती की नाक काटे जाने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर मामूली झगड़े के बाद दबंग प्रवृति के लोग युवती के घर में घुस आए और मारपीट करते हुए उसकी नाक काट दी। घायल युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुग्राम के चक्रपुर की है।

gurugram hooligan inter the house cut girl nose

शिकायत के अनुसार, चक्रपुर गांव की अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के घर में रविवार को पांच लोग घुस आए। युवती के भाई के साथ परिवार पर हमला किया गया। युवती बीचबचाव को आई तो उसे मारापीटा गया और अपहरण करने की कोशिश की गई। इसमें कामयाब ना होने पर धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी।

परिवार वालों का कहना है दबंगों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में युवती की हालत नाजुक देख उसको दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज हो रहा है और हालत खतरे के बाहर है।

युवती की ओर से मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने दबंगो पर अपहरण करने की कोशिश और परिवार वालों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+