Gurugram: टॉयलेट के लिए वकील ने रोकी मर्सिडीज कार, चाकू दिखाकर लूट ले गया चोर

गुरुग्राम के सेक्टर 29 में एक मर्सिडीज लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मर्सिडीज मालिक ने टॉयलेट जाने के कार रोकी तभी पीछे से आए बदमाशों ने चाकू की नौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

 Gurugram News

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में एक मर्सिडीज कार लूटने की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चाकू की नोक पर बदमाशों ने मर्सिडीज कार की लूट को उस समय अंजाम दिया, जब कार मालिक अनुज बेटी ने टॉलेट जाने के लिए कार रोकी। उसी दौरान बदमश ने अनुज को चाकू दिखाकर मर्सिडीज छीन ली और फरार हो गया। तो वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बीते 15 दिसंबर की देर शाम की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने इस लूट की घटना को गुरुग्राम के सेक्टर 29 में फायर स्टेशन और ऑडी शोरुम के बाद अंजाम दिया है। अनुज बेटी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वो दिल्ली के परिवार अपार्टमेंट में रहते है। 15 दिसंबर को वह सेक्टर 29 की वाइन शॉप पर रुके थे। यहां से वाइन खरीदने के बाद सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन के पीछे टॉयलेट के लिए कार रोकी। उसी दौरान एक कार आकर रुकी और बदमाशों ने अनुज को चाकू दिखाकर धमकी दी और मर्सिडीज कार छीन ली।

अनुज ने बताया कि बदमाश मर्सिडीज लेकर फरार हो गए। अनुज बेदी की शिकायक के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 382 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+