चार महीने की गर्भवती मामी से भांजे ने बनाएं जबरदस्ती संबंध फिर धमकी देकर बार-बार करता रहा दुष्कर्म
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के गुरुग्राम जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार महीने की गर्भवती महिला ने अपने भांजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके गर्भवती होने के बावजूद उसके भांजे ने कई दफा दुष्कर्म किया है।

पीड़ित महिला ने लगाया आरोप
साथ ही पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके भांजे ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर देगा। इस कारण से वो चुप रही। बीते मंगलवार की शाम को पीड़िता महिला थाना ( पूर्व ) पुलिस पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

धमकी देकर बार-बार करता रहा दुष्कर्म
पुलिस को महिला ने बताया कि कुछ महीने पूर्व घर में अकेली थी। इसी दौरान उनका भांजा घर में आया और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसने धमकी भी दी की अगर किसी को इस बारे में बताया को बदनाम कर देगा। उसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर और कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसी कड़ी में बीते सोमवार को आरोपी फिर से घर पहुंच गया और उसके साथ दुषकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आखिरकार आरोपी को खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। सेक्टर-51 महिला थाना ( पूर्व ) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications