रात के वक्त चचेरे भाई के साथ होटल के एक कमरे में रुकी थी छात्रा फिर किया दुष्कर्म
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परीक्षा देने आई युवती के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा ने बीते रविवार को यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि घटना बीते 22 सितंबर की है। पीड़ित छात्रा महेंद्रगढ़ की रहने वाली है और गुरुग्राम में परीक्षा देने आई थी।

होटल में किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि परीक्षा सेंटर में ही दूर के चचेरे भाई से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों ने होटल में एक साथ कमरा लेने का फैसला किया। पीड़िता जब उसके साथ रात में रुकी तो आरोपी ने होटल के कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने उस वक्त शिकायत दर्ज न कराकर बीते रविवार को शिकायत दर्ज कराई।

परीक्षा देने आई थी छात्रा
महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज हुई जीरो एफआईआर के चलते मामला गुरुग्राम पुलिस के पास पहुंचा है। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि मामले में पीड़ित छात्रा के बयान को दर्ज कर लिया गया है और जांच अभी प्रारंभिक स्थिति में है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह यहां एक परीक्षा केंद्र आई थी। गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में वह अपने दूर के चचेरे भाई के साथ ठहरी हुई थी।

22 सितंबर को हुई थी घटना
इस दौरान जब वह रात में सो गई तो आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। जिस दिन घटना हुई उस दिन उसका परीक्षा था। इसलिए उसने अपने घरवालों को नहीं बताया। इसके कुछ दिनों बाद जब दिमाग में चल रही सभी चिंताएं खत्म हुईं तो उसने इसके बारे में अपने घरवालों से बताने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications