गुरुग्राम: 10 Coronavirus के मरीजों में से 9 हुए ठीक, नहीं आया कोई नया केस

गुरुग्राम। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को संख्या देश में बढ़कर करीब 1834 हो गई है। वहीं, इससे संक्रमित हुए करीब 41 लोगों को अभी तक मौत हो चुकी है। इस बीच हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस के 10 संक्रमितों मरीजनों में से 9 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने इन मरीजों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। साथ ही 10 मामलों के बाद से यहां कोई नया केस सामने नहीं आया है।

9 patients of Coronavirus recover in Gurugram

13 मरीजों को मिली छुट्टी
हरियाणा में बुधवार को कोरोनावायरस से जुड़ा कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। वहीं बात करें गुरुग्राम की तो यहां अब तक 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से 9 मरीज ठीक हो गए हैं। बताया जा रहा कि उन्हें घर भी भेज दिया गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना के 29 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 13 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 16 संक्रमित मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

गृहमंत्री अनिल विज ने कही ये बात
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने वाले 72 विदेशियों समेत 503 लोगों का राज्य में होने का पता चला है। विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस को गुड़गांव और अंबाला समेत राज्य के अनेक जिलों में इज्तिमा से लौटे लोगों के होने का पता चला है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के दल सक्रिय हो गए हैं। उधर, हरियाणा में बुधवार को कोरोना संक्रमण से जुड़ा कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।

प्रदेश में ये है स्थिति
गुरुग्राम में मरकज से लौटे लोगों के संपर्क में आने वाले 37 लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इस दौरान, अम्बाला और पलवल में विदेशी नागरिक भी मिले हैं, जिन्हें आइसोलेट किया गया है। हरियाणा में अब तक कोरोना के 29 केस पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा 10 गुरुग्राम से हैं, इसके बाद पानीपत में चार, फरीदाबाद में छह, सिरसा में तीन, पंचकूला से दो, अम्बाला, पलवल, सोनीपत और हिसार में 1-1 संक्रमित मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+