Gurugram Cafe: सेहत पर भारी पड़ा माउथ फ्रेशनर, 5 दोस्तों को कैफे में होने लगी खून की उल्टी, Video Viral
Gurugram Cafe Mouth Freshener: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गुरुग्राम के एक कैफे में खाना खाने के बाद कुछ लोगों का माउथ फ्रैशनर खाना भारी पड़ गया, जिसके बाद उनको खून की उलटी होने लगी।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित लाफोरेस्टा कैफे की थी, जहां पांच दोस्त खाना खाने गए थे। ऐसे में खाना खाने के बाद उन्होंने माउथ फ्रैशनर खाया, जिसको खाते ही सभी की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और खून की उल्टियां होना शुरू हो गई।

घटना 2 मार्च की बताई जा रही है। जहां कैफे में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों को खून की उल्टी होने लगी और उनके मुंह में जलन होने लगी। उनका पूरा मुंह अंदर से कट गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकित कुमार अपनी पत्नी और अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 90 में लाफोरस्टा कैफे में थे। अंकित की तरफ से रेस्तरां के अंदर की गई एक वीडियो रिकॉर्डिंग में, उनकी पत्नी सहित उनके पांच दोस्त दर्द और परेशानी में चिल्लाते और रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक शख्स रेस्तरां के फर्श पर उल्टी करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि एक महिला उसके मुंह में बर्फ डालती नजर आ रही हैं और बार-बार कहती है, "यह जल रहा है।"
वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अंकित कुमार फिर कहते हैं, "हमें नहीं पता कि उन्होंने माउथ फ्रेशनर में क्या मिलाया है। यहां हर कोई उल्टी कर रहा है। उनकी जीभ पर कट के निशान हैं। उनका मुंह जल रहा है। पता नहीं उन्होंने हमें किस तरह का एसिड दिया है।" इसी के साथ वह कैफे में लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहते हैं।
Recommended Video
पीड़ितों ने बताया कि हालत खराब होने के बावजूद भी रेस्टोरेंट स्टाफ ने उनकी मदद नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल रेफर किया।
जानिए पैकेट में क्या था?
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में अंकित ने कहा, "मैंने माउथ फ्रेशनर का पैकेट एक डॉक्टर को दिखाया, जिन्होंने कहा कि यह ड्राई आइस (सूखी बर्फ) है। डॉक्टर के अनुसार यह एक एसिड है, जो मौत का कारण बन सकता है।" खेड़कीदौला पुलिस थाना में केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि ड्राई आइस एक तरफ से कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रूप होता है। इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। अब मेडिकल से लेकर फूड इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications