अपनी ख्वाहिश पूरी करने के मकसद से राम रहीम के करीब आई थी हनीप्रीत
नई दिल्लीः राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका एक खास मकसद से राम रहीम के डेरे में आई थी। हनीप्रीत बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन बनना चाहती थी। हीरोइन बनने के लिए उसने काफी समय तक थियेटर में भी काम किया, लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली। जब हनीप्रीत को लगा कि उसे यहां सफलता नहीं मिलने वाली तो डेरे में चली आई, यहां उसकी मुलाकात बाबा राम रहीम से हुई। हनीप्रीत ने बाबा की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रखा दिया।

करना चाहती थीअक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम
हनीप्रीत फिल्म स्टार सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में काम करना चाहती थी। ये दोनों एक्टर उसके फेवरेट थे। इससे लिए उसने राम रहीम का सहारा लिया। राम रहीम से वो साल 2009 में मिली और महज सात साल में उसने राम रहीम के साथ तीन फिल्में बना दी।

खरीदा था आलीशान घर
डेरे के पूर्व अनुयायी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक वो फिल्मों में काम करना चाहती थी। भूपेंद्र की बात पर भरोसा किया जाए तो मुंबई में हनीप्रीत के कहने पर राम रहीम ने चार बड़े आलीशान फ्लैट भी खरीदे। इतना ही नहीं दो फिल्म स्टूडियो भी बना लिए थे एक मायानगरी मुंबई में तो दूसरा सिरसा के डेरे में।

करना चाहती थी फिल्मों में काम
हनीप्रीत की फिल्मों में काम करने की चाहत कितनी थी आप इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के कई नामी गिरामी डायरेक्टर से संपर्क भी साधा था। भूपेंद्र ने अनुसार फिल्में बनाकर वो दो काम करना चाहती थी। पहला अपना सपना पूरा और दूसरा काले धन को सफेद करना।

ले रखी थी इंडियन फिल्म एसोसिएशन की लाइफटाइम मेम्बरशीप
हीरोइन बनने का उसका इतना बड़ा क्रेज था कि उसे इंडियन फिल्म एसोसिएशन की लाइफटाइम मेम्बरशीप भी ले रखी थी। इंडियन फिल्म एसोसिएशन की लेते समय हनीप्रीत ने खुद को डायरेक्टर और कलाकार के रूप में रजिस्टर्ड करवा था।

बाबा का भी था सपना
दूसरी ओर कहा जाता है कि राम रहीम हॉलीवुड में एक्टर बनना चाहता था। एक्टर बनने के लिए राम रहीम ने अमेरिका में स्थित डेरे के अनुयायियों के जरिए हॉलीवुड सितारों से बाबा को मिलवाने के लिए लाइनअप भी शुरू कर दिया। लेकिन बाबा का एक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications