Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Zomato डिलीवरी एजेंट बने CEO दीपिंदर गोयल, पत्नी ग्रीसिया मुनोज, गुड़गांव की सड़कों पर दिए दिखाई

सर्विस की हकीकत पता चल सके...इसके लिए कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ (CEO) और फाउडर्स सड़क पर उतरकर सच्चाई जानते हैं। कंपनियों के सीईओ ऐसा कदम इसलिए उठाते है ताकि वह अपनी सर्विस और कारोबार को बेहतर तरीके से समझ सके।

इस सूची में अब एक नया नाम जुड़ गया है और वो नाम है जोमैटो (Zomato) के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल का। दरअसल, दीपिंदर गोयल कंपनी की टीशर्ट में डिलीवरी एजेंट बन गुड़गांव की सड़कों खाना पहुंचाने के लिए बाइक पर निकले।

Deepinder Goyal

दीपिंदर अकेले नहीं थे, उनके साथ उनकी पत्नी ग्रीसिया मनोज (Grecia Munoz) भी थी। इस बात की जानकारी खुद दीपिंदर गोयल ने दी है। दरअसल, ग्रीसिया मनोज ने हाल ही में अपना नाम बदलकर जिया गोयल (Gia Goyal) कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिंदर गोयल ने अपनी पत्नी Gia Goyal को इंस्टा पर टेग करते हुए लिखा, 'कुछ दिन पहले ऑर्डर डिलीवर करने के लिए टीम बनाकर बाहर गया था।' इस दौरान उन्होंने कई सारी फोटोज भी शेयर की।

इन फोटोज में दीपिंदर गोयल बाइक चालते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। एक तस्वीर में वे फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दीपिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज में वह ग्राहकों से बातचीत करते भी दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में डिलीवरी एजेंट के तौर पर दीपिंदर का सारा दिन कैद है। वहीं, दीपिंदर गोयल और ग्रीसिया मनोज जिन्होंने हाल ही में जिया गोयल नाम अपनाया है की इस पहल को लोगों ने सराहा की। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ मिलीजुली प्रतिक्रिया भी आई है।

जहां कुछ लोगों इस कदम को सराहा है तो वहीं कुछ लोगों दीपिंदर के इस कदम की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप डिलीवरी एजेंट का कुछ तो दर्द देख पाएं और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए कदम उठाए।'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,'अलमोड ऑफिस में आपको देखकर हम बहुत खुश हुए। आपके काम और उद्यमी होने के लिए बहुत सम्मान!' तीसरे ने कहा, "वाह! यह अद्भुत है।" चौथे ने लिखा, "बढ़िया मार्केटिंग।"

बता दें, दीपिंदर गोयल ने 2008 में फ़ूड डिलीवरी सर्विस ज़ोमैटो की सह-स्थापना की थी। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी वर्तमान कुल संपत्ति 1.7 बिलियन है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मैक्सिकन मॉडल ग्रीसिया मुनोज़ से शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+