गुरुग्राम ने हासिल किया 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य, DC बोले- पहली खुराक 128% लोगों ने ली
गुरुग्राम। हरियाणा के सबसे बड़े व आधुनिक शहर गुरुग्राम में अब 100% आबादी वैक्सीनेटेड है। आज जिला प्रशासन ने इस बारे में घोषणा की। डिप्टी कमिश्नर (जिला उपायुक्त) की ओर से बताया गया कि, गुरुग्राम ने 100% कोविड-19 टीकाकरण कवरेज हासिल किया है। इतना ही नहीं, डिप्टी कमिश्नरेट की ओर से तो यह भी कहा जा रहा है कि, वैक्सीन की फर्स्ट डोज 128% लोगों को लग चुकी है। जबकि, सेकंड डोज लेने वालों का आंकड़ा 100% है।

ओमिक्रॉन के चलते वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कहा जा रहा है कि, कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। बीते रोज स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, पूरे हरियाणा में 6 केस ओमिक्रॉन से संबंधित हैं। एक केस समर्थ यूके (विदेश) के निवासी गुलाटी का है, जो वाया दुबई इंडिया आया। वह फिलहाल, दिल्ली में एडमिट है। दूसरा मामला, 18 वर्षीय लॉ स्टूडेंट्स अभिनंदन का है, जोकि यूके से गुडगांव आया। उसका एयरपोर्ट पर टेस्ट किया गया तो ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया।
गुरुग्राम में ही हैं कई ओमिक्रॉन के मरीज
तीसरा केस प्रवीण कुमार उम्र 55, कहा है। वो भी यूके से गुरुग्राम आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पॉजिटिव मिला। इसलिए, उसे दिल्ली में ही आइसोलेट किया गया। हालांकि, अभी उसकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा, कनाडा निवासी निकिता साहनी है, जो कि 13 दिसंबर को आई थी। वह भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिली। उसके संपर्क में आई मां और आंटी भी पॉजिटिव मिलीं। अब तीनों आइसोलेट हैं।
उपरोक्त सभी मामले हरियाणा से संबंधित है। हालांकि, इनमें से हरियाणा में कोई दाखिल नहीं हुआ।
गुरुग्राम के उलट चंडीगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
राज्य में गुरुग्राम में कोरोना की स्थिति राजधानी चंडीगढ़ से बेहतर है। चंडीगढ़ में कल 9 नए केस सामने आए। जिनमें से 5 महिलाएं हैं और 4 पुरुष शामिल हैं। इसी के साथ वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications