गर्लफ्रेंड संग वैलेनटाइन डे मनाने गुड़गांव गए युवक को गिफ्ट में मिली मौत

गुड़गांव। चॉकलेट डे पर उसे गिफ्ट में चॉकलेट मिला, रोज डे पर गुलाब और टैडी डे पर उसने टैडी गिफ्ट किया लेकिन वैलेनटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से मिलने गए इस युवक को गिफ्ट में मौत मिली। शनिवार की रात गर्लफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने उसके घर पहुंचे युवक को इमारत से फेंक दिया गया। आरोप युवती के मुंहबोले जीजा पर है जिससे युवक को कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और बॉडी परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवती के जीजा और उसके दोस्त पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मां के थे अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत मे देख बेटों ने प्रेमी समेत कर दी हत्या

Delhi man goes to Gurgaon to mark Valentine's Day with Facebook friend
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला ईश्वर अपनी फ्रेंड से मिलने गुड़गांव के पॉश इलाके सुशांत लोक पहुंचा था। यहां वो पीजी में रहती है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। ईश्वर उर्फ निशांत के आने की बात लड़की के जीजा रमेश को पता चल गई। वो फौरन अपने ड्राइवर अनिल के साथ वहां पहुंच गया। वह ईश्वर को लेकर चौथी मंजिल पर चला गया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बीच में रमेश और उसके दोस्त अनिल ने ईश्वर को छत से नीचे फेक दिया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती फिर प्यार

ईश्वर की 7 महीने पहले फेसबुक के जरिए लड़की से फ्रेंडशिप हुई थी। दोनों लगातार एक-दूसरे के टच में थे। ईश्वर ने ही अपनी फ्रेंड के साथ गुड़गांव के सुशांत लोक में वेलेन्टाइन डे सेलिब्रेशन का प्लान किया था। लड़की खुद ईश्वर को रिसीव करने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ईश्वर और उसकी फ्रेंड सुशांत लोक के इस फ्लैट में पहुंचे थे।

हत्या को दिखाना चाहते थे एक्सीडेंट

पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग से फेंके जाने के बाद भी ईश्वर की डेथ नहीं हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी नीचे आए और क्रिटिकल कंडीशन में उसे एक हॉस्पिटल में रोड एक्सीडेंट बताते हुए रात 9 बजे एडमिट कराया। ईश्वर की हालत देख डॉक्टरों को शक हुआ। उन्होंने डॉक्टर ने पुलिस को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+