मां के थे अवैध संबंध, आपत्तिजनक हालत मे देख बेटों ने प्रेमी समेत कर दी हत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में अवैध संबंधों को लेकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला का उसके ही बेटे के दोस्त से अवैध संबंध था। जिसके बाद उसके दोनों बेटों ने प्रेमी और अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों की लाश को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश बरामद कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sons murder mother for her 'illicit' relationship in Kanpur
जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है। यहां के रोशन नगर में इमरान और कामरान अपनी मां राबिया बेगम के साथ रहते थे। राबिया उपलों का काम कारोबार करती थी। इस कारोबार में इमरान और कामरान का दोस्ता भी जुड़ा था जो तांगे में उपलों को ले जाता था और होटलों पर बेचता था। घर पर अकसर आने-जाने के चलते रंजीत और राबिया बेगम के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। रंजीत भी अकसर इमरान और कामरान के घर ही रात बिता लेता था।

एक दिन इमरान ने देर रात अपनी मां को कमरे में रंजीत के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक अवस्था में लेटे हुए देख लिया। उसके बाद दोनों भाईयों ने रंजीत की हत्या की साजिश रची। इमरान और कामरान ने 26 दिसंबर 2015 को अपनी 48 वर्षीय मां राबिया की देर रात गला दबा कर हत्या कर दी और लाश बोरे में भर कर नून नदी में बहा आए। बाद में रंजीत के पूछने पर उन्होंने बताया कि राबिया एक रिश्तेदारी में गई है। फिर दोनों भाईयों ने 31 दिसंबर की रात 22 वर्षीय रंजीत को बहाने से बुलाया और देर रात उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश शहर से बाहर बिठूर रोड पर फेंक आए।

एसएसपी कानपुर शलभ माथुर ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि अलग-अलग दिन दोनों की लाशें बरामद कर ली गईं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और कड़ी-कड़ी जोड़ते हुए मामले का खुलासा किया। शलभ माथुर ने बताया कि छानबीन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई और कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों भाईयों ने हत्या कबूल कर ली। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+