WPL 2023: 'शिद्दत से कर रही थी इंतजार...', गुजरात जायंट्स में शामिल होने पर बोलीं क्रिकेटर हरलीन देओल

WPL 2023: गुजरात जायंट्स में शामिल होने महिला बल्‍लेबाज हरलीन देओल ने कहा कि इस दिन का बड़ी शिद्दत से इंतजार कर रही थीं। इसके साथ उन्‍होंने प्रशंसको से स्‍टेडियम में आकर मैच देखने की गुजारिश की।

WPL 2023

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL)के लिए गुजरात जायंट्स ने इंडियन टीम की ऑल राउंडर हरलीन देओल को 40 लाख के बेस प्राइज में खरीदा। जैसे ही प्‍यारी सी नजर धुरंधर महिला क्रिकेटर हरलीन देओल को गुजरा जायंट्स ने जैसे ही पाने में कामयाबी हासिल की तो वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करने लगी। वहीं हरलीन देओल गुजरात जायंट्स के साथ WPL कांट्रैक्‍ट हासिल करने के बाद काफी उत्साहित नजर आईं। हरलीन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस दिन का बड़ी ही शिद्दत से इंतजार था।

 स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल मैच देखने की गुजारिश की

स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल मैच देखने की गुजारिश की

इंडियन वूमेन किक्रेट टीम की बल्लेबाज हरलीन देओल ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) महिला क्रिकेट की दुनिया को बदलने जा रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने किक्रेट प्रेमियों और प्रशंसकों से स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल मैच देखने की गुजारिश भी की। टी20 लीग के के लिए गुजरात जायंट्स के साथ डब्ल्यूपीएल अनुबंध हासिल करने के बाद हरलीन ने ये बयान दिया।

मैं लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी

मैं लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी

हरलीन देओल ने कहा

ये मेरे लिए बहुत बड़ा अवसर है। इस दिन का लंबे समय से मैं इंतजार कर रही और आखिरकार ये संभव हो गया। इसलिए इसे लेकर हम बहुत उत्‍साहित हैं। आगे हरलीन देओल ने कहा यदि आप सभी विदेशी खिलाड़ियों और सभी खिलाड़ियों को देखते हैं, तो वे इसके लिए तत्पर हैं क्योंकि वे जानते हैं कि इसका क्रिकेट की दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसलिए निश्चित रूप से यह बदलने जा रहा है।

यह भी हमारे सपनों में से एक था

यह भी हमारे सपनों में से एक था

हरलीन ने अपने इंटरव्‍यू में कहा "पुरुषों के क्रिकेट में भी घरेलू खिलाड़ियों के लिए चीजें बदल गई हैं, और यह लोगों को प्रदर्शन करने के लिए एक बहुत अच्छा मंच प्रदान करता है। मुझे हमेशा से पता था कि मैं भारतीय टीम में जगह बनाने जा रही हूं क्योंकि मैंने हमेशा उस पर विश्वास किया है, और कब चीजें होने लगती हैं, यह बस एक सपने के सच होने जैसा लगता है, तो यह भी हमारे सपनों में से एक था। मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। उन्होंने मुझे चुना और मैं इसके लिए और इसके लिए वास्तव में खुश हूं फैंस। मैं कहना चाहूंगी कि कृपया आएं और देखे, उम्मीद है, हमारे शानदार टूर्नामेंट होंगे ।

हरलीन देओल का अ‍ब तक का किक्रेट करियर

हरलीन देओल का अ‍ब तक का किक्रेट करियर

WPL नीलामी में हरलीन फ्रैंचाइज़ी का पहला इंडियन acquisition था। गुजरात जाइंट्स में उनके साथ एशलीग गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड और डियांड्रा डॉटिन शामिल होंगी। इससे पहले हरलीन देओल ने भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 7 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 22 ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं। उनके नाम पर 104 ODI रन और 245 T20I रन हैं। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से भी जीत दिलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+