Statue of unity: कोरोनाकाल में भी 50 लाख से ज्यादा लोग देखने आए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

केवडिया। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" इन दिनों पर्यटकों के​ लिए खुली हुई है। कोरोनाकाल में सरकार ने यहां पर्यटकों के आने पर रोक लगाई थी, बीते 8 जून को पाबंदियां हटा ली गईं। हालांकि, महामारी के बावजूद इस साल भी इस प्रतिमा को लाखों लोग देखने पहुंचे। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के मुताबिक, इस वर्ष मार्च महीने तक यहां पर 50 लाख पर्यटक आ चुके थे। इस प्रतिमा को चीन की अगुवाई वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ/SCO) के 8 आश्चर्यों में शामिल किया गया है। इससे भी बड़ी खुश की बात यह है कि यहां अब बस-रेल और विमान के जरिए पहुंचा जा सकता है।

इस तरह पहुंच सकते हैं आप यहां

इस तरह पहुंच सकते हैं आप यहां

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दीदार करने के लिए पहले आपको अहमदाबाद या वडोदरा पहुंचना होता था। मगर, अब केवडिया रेलवे स्टेशन तैयार है, जहां देश के कई शहरों से सीधे ट्रेनें मिल जाएंगी। अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां से 198 किलोमीटर दूर है। वहीं, वडोदरा रेलवे स्टेशन 91 किलोमीटर है। यदि आप जलमार्ग से होते हुए पहुंचना चाहते हैं तो अहमदाबाद से सी-प्लेन की भी सुविधा है। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। होटल और टेंट सिटी के लिए भी बुकिंग इंक्वायरी शुरू हो गई है।

ऐसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

ऐसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की देखरेख से लेकर पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं करने की जिम्मेवारी सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की है। इसकी वेबसाइट https://statueofunity.in/ से टिकट बुक किए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि, लोग http://sardarpatelstatue.in/book-now-2/ पर जाकर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। https://www.soutickets.in/ से भी टिकट ले सकते हैं।

ये हैं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की खासियतें

ये हैं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की खासियतें

- यह प्रतिमा दुनिया में सबसे उूंची है, जिसकी उूंचाई 597 फीट है। यह प्रतिमा 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके और 220 किमी की स्पीड के तूफान का भी सामना कर सकती है।

- सरदार पटेल की इस प्रतिमा के निर्माण में 85% तांबे का उपयोग किया गया था। जिसकी वजह से सैकड़ों साल तक इमसें जंग नहीं लग सकती। 2000 टन कांसे का भी उपयोग हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+