गुजरात में दुनिया की सबसे लंबी पक्की नहर, भर गई इतनी कि सालभर बुझा सकती है अहमदाबाद की प्यास
अहमदाबाद। गुजरात में सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर डैम से ही दुनिया की सबसे लंबी पक्की सिंचाई नहर भी जुड़ी हुई है। जिसे नर्मदा नहर कहा जाता है। जिसकी लंबाई 458 किलोमीटर है। इस नहर को गुजरात की लाइफ लाइन भी कहा जाता है, क्योंकि इससे 10 हजार गांवों को पीने का पानी मिलता है। बहरहाल, बारिश के चलते ही अब इस नहर में इतना पानी है कि, अहमदाबाद की सालभर तक प्यास बुझा सकती है।

दुनिया की सबसे लंबी पक्की नहर
सरदार सरोवर नर्मदा निगम के अनुसार, भारी बारिश के कारण सरदार सरोवर डैम 75% भर गया है। इस डैम के पास से ही नर्मदा नहर शुरू होती है। जिसमें अभी 17 हजार करोड़ लीटर यानी की कुल क्षमता का 77% पानी है। बताया जाता है कि, इसमें 22 हजार लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। इससे 18 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है।

750 तालाब भर गए इस नहर
इसी नहर के कारण गुजरात के 25 बांध और 750 तालाब पानी से भरे हैं। इसका पानी राज्य के 175 शहरों को भी मिलता है। इससे गुजरात की कुल कृषि योग्य क्षेत्र की 15% जमीन की भी सिंचाई होती है। इतना ही नहीं, नर्मदा से जुड़े राज्य स्तरीय जलापूर्ति ग्रिड से राज्य की 75% आबादी को पीने का पानी पहुंचाया जाता है।

सबसे बड़ा बांध सरोवर सरोवर डैम
अहमदाबाद से ही कुछ किमी दूर नर्मदा नदी पर सरोवर सरोवर डैम भी स्थित है। यह सबसे बड़ा व आधुनिक बांध है। यह बांध 138 मीटर ऊंचा (नींव सहित 163 मीटर) है। इसमें कई ऐसी खासियतें हैं, जो इसे दुनिया में सबसे खास बनाती हैं। नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं।
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त इलाक़ों में पानी पहुंचाना और मध्य प्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है।












Click it and Unblock the Notifications