पति से बोली ‘मैंने तुम्हें तलाक दे दिया’, फिर दूसरे पुरुष से कर ली शादी, 4 जनों पर मामला दर्ज

बनासकांठा। गुजरात में बनासकांठा जिले की एक महिला ने अपने पति को धोखे से तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। इस मामले में पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पति के दस्तावेज हासिल करके महिला ने वकील के माध्यम से तलाक के फर्जी कागज बनवा लिए थे। जिसके आधार पर महिला ने अपने प्रेमी के साथ विवाह भी कर लिया। वहीं, उसने अपने पति को कहा था- 'मैंने तुम्हें तलाक दे दिया'। अपनी पत्नी से धोखा मिलने पर पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत पत्र के अनुसार, बनासकांठा के दियोदर में विक्रम चौधरी की पत्नी मोंघी चौधरी 21 दिसंबर को अपने मायके गई थी। इसके बाद दूसरे दिन विक्रम चौधरी को पत्नी दियोदर जाने के रास्ते पर मिली, तब विक्रम ने अपनी पत्नी से कहा कि, कितने दिन बाद आओगे। इस पर मोंघी चौधरी ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर विक्रम चौधरी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मोंघी पति से बोली- ''मैंने तुम्हें तलाक दे दिया है। इसलिए अब घर नहीं आऊंगी।' इसके बाद वहां से चली गई।

woman cheated husband by second marriage without divorce

वहीं, विक्रम चौधरी भी अपने घर पहुंच और घरवालों को जब पत्नी की बोली हुई बात बताई तो सब चौंक गए। तलाक के बारे में जांच करने पर पता चला कि पत्नी मोंघी चुपके से डॉक्यूमेंट लेकर मायके चली गई थी। जिसके आधार पर उसने तलाक लिया और बाद में छपरा गाँव में रहने वाले भरत चौधरी से शादी कर ली थी। बाद में विक्रम चौधरी को पता चला कि मोंघी ने यह सब काम एक वकील के जरिया करवाया था। इस पर विक्रम चौधरी ने उसके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई।

woman cheated husband by second marriage without divorce

पुलिस का कहना है कि, पीड़ित पति की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल चल रही है। इस मामले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ने बिना उसे बताए एक युवक से शादी कर ली। जिस बारे में उसे दिसंबर 2020 में पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+