गुजरात के कैबिनेट मंत्री पर महिला से रेप का आरोप, पति ने कहा- डर के चलते उसने घर छोड़ा

गांधी नगर, 1 अगस्त: गुजरात के ग्रामीण विकास मंत्री और महमेदावद से बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह चौहान पर एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। पीड़ित का आरोप है कि चौहान ने रेप के बाद उसे अवैध रूप से बंधक भी बनाकर रखा। इस संबंध में लदरवास गांव के पूर्व सरपंच ने डीएसपी को शिकायत पत्र दिया है।

Gujarat

शिकायतकर्ता के मुताबिक मौजूदा ग्रामीण विकास मंत्री अर्जुन सिंह चौहान ने उनकी पत्नी को अवैध रूप से कैद कर लिया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। मंत्री अपने रसूक का इस्तेमाल कर उसके साथ गलत काम करते रहे। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि उसकी पत्नी ने मंत्री के डर से अपना घर छोड़ दिया।

शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि ये बलात्कार की घटनाएं 2015 से 2021 के बीच हुईं। जब कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा तो मंत्री ने महिला को किसी एक जगह पर बंद कर दिया। उसे बैठकों के नाम पर कई जगहों पर बुलाकर बलात्कार किया गया। इसके अलावा तत्कालीन जिलाध्यक्ष उन्हें अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ सोने के लिए भी मजबूर कर रहे थे। वहीं जब इन आरोपों पर मीडिया ने मंत्री से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

एसएसपी ने कही ये बात
मामले में खेड़ा एसएसपी ने कहा कि हमें महमेदाबाद तालुका के हलदरवास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से शिकायत पत्र मिला है। पुलिस पहले शिकायतकर्ता की पत्नी के बलात्कार और अवैध रूप से कैद के आरोपों की प्रारंभिक जांच करेगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो आपराधिक प्रक्रिया पालन ​​किया जाएगा।

टीएमसी ने साधा निशाना
वहीं घटना के बाद टीएमसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महिलाओं की सुरक्षा को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के आपके लंबे-चौड़े दावे अब कहां हैं? ये आपके ही घर (गुजरात) में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+