बदरीनाथ धाम दर्शन को जा रही बस अलकनंदा नदी में समाई, राजस्थान के एक ही परिवार के लोग थे सवार, जानिए पूरा अपडेट
Rudraprayag accident update: बदरीनाथ धाम दर्शन को जा रही टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा सुबह रुद्रप्रयाग जिले के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। जिसमें राजस्थान के एक ही परिवार के कई लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दो शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं, 8 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में ड्राइवर सहित कुल 20 लोग सवार बताए जा रहे है। SDRF, DDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अभी तक 08 यात्रियों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग अस्पताल भेज दिया गया है। 02 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है, बाकी 09 लोगों की खोजबीन जारी है।
हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
दुर्घटना में घायल
- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।












Click it and Unblock the Notifications