Uttarakhand Weather Today: भारी बारिश का अलर्ट, मौसम देखकर यात्रा करने की अपील, जानिए कब तक बारिश और कहां
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के सभी जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से बारिश का क्रम जारी है। देहरादून में आज सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। इस बीच पहाड़ों में भी जगह जगह बारिश और भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है।
चार धाम यात्रा पर भी बारिश का असर देखा जा सकता है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बीती रोज भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लापता है। रेस्क्यू कार्य जारी है, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से यात्रा का संचालन शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी, चम्पावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather news
बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
चमोली पुलिस की ओर से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील जारी की है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार देर रात से रूक रूक कर बारिश हो रही है। जिससे जगह जगह मार्ग बाधित हो रहा है। ऐसे में मौसम देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
dehradun Weather
बारिश से प्रदेश भर में कई जगह जलभराव की खबरें भी सामने आ रही हैं। मसूरी में मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश से बार्लाेगंज का मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और पानी की निकासी ना होने के कारण दुकानों में पानी घुस गया। मुख्य मार्ग में भारी मात्रा में जलभराव हो गया, जिससे पर्यटकों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications