गुजरात: ट्रेन रद्द होने से उग्र हुए निरमा के मजदूर, बस घेरकर फोड़े शीशे, तोड़ीं खिड़कियां Video

भावनगर। यहां से उत्तर प्रदेश को जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को किसी कारणवश रद्द हो गई। जिसके चलते भावनगर जिले में 'निरमा लिमिटेड' कंपनी के डिटर्जेंट पाउडर कारखाने में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिक हंगामा करने लगे। उन्होंने एक लग्जरी बस को घेर लिया और उसके शीशे व खिड़कियां तोड़ डालीं। ज्यादातर मजदूर नवयुवक थे। उनके बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

Watch video: migrant workers violence at jamnagar, break bus glass and door

यह मामला काला तालाब क्षेत्र स्थित निरमा लिमिटेड के समीप श्रमिकों की कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ये लोग भावनगर रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन पकड़ने वाले थे। जब उन्हें कर्मचारियों की बस से स्टेशन ले जाया जा रहा था, तभी कंपनी प्रबंधन को ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली। इसलिए बस आधे रास्ते से ही वापस लौट गई।

Watch video: migrant workers violence at jamnagar, break bus glass and door

हालांकि, श्रमिकों ने सोचा कि कंपनी उन्हें जाने नहीं देना चाहती है। इसीलिए ट्रेन रद्द होने की गलत सूचना दी गई है। इसीलिए वापस आने के बाद श्रमिकों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बस की खिड़कियां व शीशे तोड़ डाले। जिसके चलते पुलिस ने दंगा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दस श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। संवाददाता ने इस घटना के वीडियो भेजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+