VIDEO: 3 शेर-शेरनी ने खूब की 1 कछुए के शिकार की कोशिश, फिर भी बच गया, देखिए कैसे?
जूनागढ़। कभी शेरों को शिकार करते आपने देखा है? कहीं वीडियो में शायद जरूर देखा होगा। शेर भारी-भरकम और खतरनाक जंतुओं को भी मारकर खा जाते हैं। मगर, गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर जंगल में एक ऐसी घटना हुई कि 3 शेर भी एक छोटे से जंतु का शिकार नहीं कर पाए। यहां कमलेश्वर डैम के पास टहलते शेरों को एक कछुआ दिखा। उन्होंने कछुए को खाने की कोशिश की, लेकिन बारी-बारी की कोशिश के बावजूद भी सफल नहीं हुए।
Recommended Video

गुजरात के सासन गिर की घटना
इस घटना को सासन गिर रेंज के वन अधिकारी डॉ. मोहन राम (IFS) ने कैमरे में रिकॉर्ड किया। Oneindia.Com से बात करते हुए उन्होंने कछुए के शेरों से संघर्ष का वीडियो साझा किया। यहां कई शेरों को एक कछुए का शिकार करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

सबसे पहले शेरनी ने कछुए को नोंचा
वीडियो में दिख रहा है कि, 3 शेर और 1 शेरनी घूम रहे थे, तभी उन्हें कछुआ नजर आता है। शेरनी लपककर कछुए को दबा लेती है, जो कि वहां मीठे पानी से निकलकर जमीन पर घूम रहा था। शेरनी ने उसे चबाने की कोशिश की। मगर, कछुए के शारीरिक कवच की वजह से वह उसे नहीं खा पाई।

सिर को खोल में घुसा लेता था कछुआ
शेरनी के बाद अन्य शेरों ने कछुए का शिकार करने की कोशिश की। यहां तक कि, एक शेर तो चारों पैरों से कछुए पर चढ़ गया, ताकि उसे दबाकर शिकार कर सके। मगर, कछुआ अपने शिर को खोल के भीतर कर लेता है। काफी देर तक ऐसा होता रहा।

जंगल के राजा को दिया चकमा
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कछुए ने दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में शुमार और जंगल के राजा कहे जाने वाले शेर को चकमा दे दिया। कछुआ 3 शेरों के मुंह से भी निकलकर जान बचाने में कामयाब हो गया।

मार नहीं पाए तो वहां से हट गए शेर
शेर-शेरनी द्वारा कछुए के शिकार के प्रयास का यह वीडियो अब खूब देखा जा रहा है। इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करने वाले गिर जंगल के अधिकारी डॉ. मोहन राम ने बताया कि, वो जब जंगल में राउंड के लिए निकले थे, तो उन्हें कुछ शेर वहां नजर आए।

ऐसे बना पूरी घटना का वीडियो
डॉ. मोहन ने देखा कि 3 शेर इधर-उधर घूम रहे थे। इस दौरान एक शेरनी की नजर एक कछुए पर पड़ी। तब उन्होंने वहीं रुककर पूरी घटना का वीडियो बनाया। इस दौरान वन अधिकारी के साथ वन-कर्मी भी थे।

अंत में नदी की तरफ चला गया कछुआ
डॉ. मोहन जूनागढ़ जिले के मेंदरदा से हैं और वह बतौर अभयारण्य अधीक्षक पोस्टेड हैं। उन्होंने बताया कि, जब शेर-शेरनी कछुए का शिकार नहीं कर पाए तो कुछ देर शांत रहने के बाद कछुआ धीरे-धीरे नदी की ओर चल पड़ा। इस तरह उसकी जान बच गई।

राउंड में मिलते हैं तरह-तरह के जीव
वन अधिकारी ने बताया कि, वे अक्सर जंगल में राउंड के लिए निकलते हैं। इस दौरान उन्हें अनेक तरह के जीव-जंतु मिलते हैं। मगर..कछुए के शेरों से जूझने का वाक्या अब तक का सबसे चौंकाने वाला मोमेंट रहा।












Click it and Unblock the Notifications