5 साल के बेटे संग क्रिकेट खेल रहे थे पिता, तभी हो गया हार्ट फेल, सीसीटीवी में कैद हुई मौत
सूरत। यहां भटार क्षेत्र में एक पिता अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहा था, तभी हार्टफेल हो गया। उसके बाद कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने पिता की जान चली जाने से 5 साल का बेटा बिलखने लगा। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि, क्रिकेट खेलने के दौरान पिता जमीन पर गिरे थे। उसके बाद उठ नहीं पाए।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, घटना गुजरात में सूरत के भटार स्थित जमनानगर क्षेत्र की है। जहां परीक्षित सोसायटी में 35 साल के विजय रमेशचंद्र वरे अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वो बीएड कॉलेज में पियून का काम करके घर का गुजारा करते थे। एक रोज जब वह घर पर थे तो बेटे ने क्रिकेट खेलने की जिद की। जिसके कारण वह वहीं गली में उसके साथ क्रिकेट खेलने लगे। कुछ देर बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे वो जमीन पर गिर पड़े।
यह हादसा यूं तो 31 मार्च के दौरान हुआ था, लेकिन वीडियो बाद में मिला। जिसमें देखा जा सकता है कि पिता बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं और वो दो-तीन बार बॉल फेंकते है। तभी एक बॉल बेटे के बैट से टकराई तो दूर चली गई। फिर पिता बॉल लेने जाते हैं तभी हार्ट अटैक आता है। जिससे बेटे के देखते ही देखते वह जमीन पर गिर जाते हैं। उस घटना के चलते स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन अस्पताल भेजने से पहले ही पिता की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications