'मुफ्त की रेवड़ी चाहिए क्‍या?', BJP पर तंज कसते हुए गुजरातियों से बोले दिल्‍ली के CM केजरीवाल

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो व दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात के ऑटो चालकों की एक टाउनहॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए बड़े वादे किए। उन्‍होंने कहा कि, गुजरात में हमारी पार्टी की सरकार बनी तो बिजली-पानी मुफ्त मिलेंगे। शिक्षा भी मुफ्त मिलेगी, और हम लाखों नौकरियां भी निकालेंगे।' केजरीवाल ने कहा कि अगर 'आप' सत्ता में आती है तो गुजरात में सभी महिलाओं को उनके खातों में एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद केजरीवाल ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए भाजपा पर तंज भी कसा।

गुजरात के लोगों से केजरीवाल ने किए वादे

गुजरात के लोगों से केजरीवाल ने किए वादे

केजरीवाल बोले, "दिल्ली में, ऑटो ड्राइवर हमारी चुनावी जीत के लिए एक बड़े श्रेय के पात्र हैं... वे मुझे पसंद करते हैं। ऐसा ही हाल पंजाब में भी है। मैं आप लोगों से गुजरात में भी अपने काम के बारे में संदेश देने का आग्रह करता हूं, जैसा कि आप लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी में किया था।' केजरीवाल ने कहा, "आपको मुफ्त की रेवड़ी चाहिए या नहीं?'
उन्होंने कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश में एक मेगा इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल किए गए लफ्जों का जिक्र करते हुए कहा, "आपको पता है...गुजरात में बिजली की दरें देश में सबसे ज्यादा हैं। अगर.. यहां मुफ्त बिजली मिले तो क्‍या राहत नहीं मिलेगी?'

'हम विधायकों को खरीदने के लिए ₹50 करोड़ खर्च नहीं करते'

'हम विधायकों को खरीदने के लिए ₹50 करोड़ खर्च नहीं करते'

केजरीवाल ने कहा, ''गुजरात में इस बार आप हमें चुनें और फिर देखें, आपको 1 मार्च से मुफ्त बिजली मिल जाएगी।" केजरीवाल बोले- "हर कोई मुफ्त की रेवड़ी पसंद करता है.. राजनेता भी... सीएम को भी 4,000 यूनिट बिजली मिलती है। तो मैं पूछता हूं कि जनता को 300 यूनिट क्यों नहीं मिल सकती?"
इसके बाद केजरीवाल ने सत्‍तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा, "हम विधायकों को खरीदने के लिए ₹50 करोड़ खर्च नहीं करते हैं। हम ईमानदार साधनों से चिपके रहते हैं। हम स्विस बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं करते हैं। हम जनता के पैसे का इस्तेमाल जनहित के लिए करते हैं।'

27 साल शासन कर चुके लेकिन आपको बिजली नहीं दे पाए

27 साल शासन कर चुके लेकिन आपको बिजली नहीं दे पाए

इससे पहले एक ट्वीट में, उन्होंने प्रतिद्वंद्वी पार्टी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा था, "वे 27 साल शासन करने के बाद आपको 24*7 बिजली नहीं दे सके, फिर आप उन्हें 5 साल और क्यों दें? हमने तो 5 साल में ये कर दिया।"

'मुफ्त की रेवड़ी' पर भाजपा-आप में नोंकझोंक

इस प्रकार, केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में सब्सिडी वाली बिजली और राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों की स्थिति में बड़े सुधार का दावा किया है, वहीं रेवड़ी (उत्तर भारत में एक सस्ती और लोकप्रिय मिठाई) को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी के कारण भाजपा और आप नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+