VIDEO: शोरूम में बैठे शख्स के मोबाइल में लगी अचानक आग, तुरंत निकालकर फेंका बाहर, और फिर..
पाटणं। गुजरात के पाटणं जिले में एक शख्स शोरूम में बैठ कर बातें कर रहा था। तभी उसके अगले जेब में रखे स्मार्टफोन (मोबाइल) में आग लग गई। स्मार्टफोन में उठे धुएं को देखकर उस शख्स ने तुरंत स्मार्टफोन को फेंक दिया। उसके बाद पैर की ठोकर मारकर शोरूम के बाहर कर दिया। उस वक्त शोरूम में कई लोग मौजूद थे। उन्होंने जब देखा कि जेब में रखे मोबाइल में अचानक आग लगी है तो वे दंग रह गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Recommended Video

पाटण जिले की घटना
वीडियो में साफ दिख रहा है कि, शोरूम में बैठे कर बातें कर रहे शख़्स के मोबाईल में अचानक आग लगी। वो मोबाईल शख्स की जेब में था..जिसमें धुआं उड़ने लगा। गनीमत रही कि शख़्स ने वक्त रहते उस मोबाईल को फेंक दिया। मोबाइल से निकले धुएं की वजह से कई लोग भयभीत हो गए।
मोबाइल में ब्लास्ट होने की इस घटना का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

तुरंत फेंका निकालकर बाहर
ज्यादातर लोग मोबाइल का ब्रांड जानने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि, ये मोबाइल रेडमी का है। वहीं कुछ ने कहा कि, रियलमी का है। जबकि, कुछ लोग सेमसंग का भी बता रहे हैं। शख्स की जेब में रखे मोबाइल का ब्रांड तो नहीं पहचान में आ रहा, लेकिन इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। गुजरात में इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल सूरत में एक युवक के पेंट में रखे मोबाइल में आग लग गई थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था।

अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
इसी तरह राजस्थान के भरतपुर में भी मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो गया था। वो मोबाइल युवक की पैंट की जेब में रखा था। मोबाइल में ब्लास्ट होने से उसके कपड़ों में आग लग गई थी। जिससे उस युवक के गुप्तांग में चोट लगी। वहां कोहराम मच गया था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications