VIDEO: फुटपाथ पर घरेलू सामान बेचने वाली महिलाओं पर महिला PSI ने बरसाईं लाठियां, बच्चों भी को नहीं बख्शा
अमरेली। गुजरात में अमरेली के बाबरा तहसील के बाजार में फुटपाथ पर बैठकर सामान बेच रहीं महिलाओं को पुलिस ने बुरी तरह मारा-पीटा। महिला पीएसआई दीपिका चौधरी ने उन पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान महिलाओं के बच्चों को भी नहीं बख्शा। उन्हें लाठियों से पीटने वाली दीपिका चौधरी का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया। जिसके बाद अब दीपिका को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार की घटना के बाद से ही पीएसआई दीपिका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही थी।
Recommended Video

अमरेली की घटना
बता दिया जाए कि, बाबरा तहसील के बाजार में मध्यम व निम्न वर्ग के लोग दैनिक जरूरतों की चीजें खरीदने आते हैं। वहीं, पहुंचकर पीएसआई दीपिका चौधरी एवं उनकी टीम ने सामान बेचने वाली महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके बच्चों तक को नहीं बख्शा। घटना के बाद पीड़ित महिलाएं पत्रकारों को अपने हाथ-पैरों को दिखा रही थीं, जो कि पुलिस की लाठी से जख्मी हुई थीं।

पुलिस की दादागीरी
पुलिस की दादागीरी से खफा एक वृद्ध महिला बोली- ''गुजरातमां, ई राज्य सरकार कहती है कि महिलाएं सुरक्षित हैं। लेकिन देखो जिन पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वो ही गरीब महिलाओं पर जुल्म ढहा दी।' वृद्धा का ये कहना पीएसआई दीपिका द्वारा की गई पिटाई को लेकर था।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, फुटपॉथ पर सामान बेचने वाली महिलाओं पर क्या गुजरी होगी। इसी तरह की घटनाएं गुजरात में पहले भी कई बार हो चुकी हैं। यहां पुलिस ऐसे आमजन पर धुंआधार लाठियां मारते देखी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications