VIDEO: शेरों की तिकड़ी के बाद यहां तेंदुआ भी कर रहे पालतू पशुओं का शिकार, एक तेंदुए ने 6 कुत्ते मारे
राजकोट। गुजरात में जंगली जानवरों के लिए यूं तो कई जिलों में घने जंगल हैं। मगर, शिकार की तलाश में शेर-तेंदुए जैसे जंगली पशु इंसानों वाले इलाकों का रूख करते रहे हैं। यहां राजकोट जिले के कई गांवों में शेरों के कारण कोहराम मचा हुआ है। अब तेंदुए भी रिहायशी इलाके में पशुओं का शिकार करते पाए गए हैं। यहां लोधीका के उंड खिजरिया में एक तेंदुए ने 6 कुत्ते मार डाले। कुत्ते को तेंदुआ का प्रिय शिकार माना जाता है।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, हाल ही एक तेंदुआ कालवाड़ के पिठडीया गाँव के खुले मैदान में नजर आया। इससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ खेतों से गुजर रहा है। वहां से एक रोड पर वाहन गुजर रहे हैं और लोग चिल्ला रहे हैं। इससे पहले राजकोट ज़िले में आनेवाले पडधरी के रजिया गाँव के निकट भी तेंदुआ दिखा था। बताया जा रहा है कि, अब तेंदुआ कालवाड़ के पिठडीया गाँव में देखा गया है।

रात के समय जो किसान खेतों में पानी लगाने जा रहे थे, वे भयभीत हो गए। इसी तरह लोग अपने खेतों में जाने से बच रहे हैं। तेंदुए के बारे में वन विभाग को भी सूचित किया गया है। वनकर्मी कलावाड़ पहुंचे हैं और तेंदुए को पिंजरे में पकड़ने में जुटे हैं।













Click it and Unblock the Notifications