Video: मकान के पास निकल आया आदमी से भी लंबा सांप, पूंछ पकड़कर 1 घंटे में ऐसे किया काबू

खेड़ा। गुजरात में खेड़ा के विरोल गाँव में बूंदों की बौछार के बीच 7 फीट लंबा सांप निकल आया। यह सांप यहां योगेश्वर फार्म में निकला। जिसे देखकर वहां काम करने वाले मजदूरों की घिग्घी बंध गई। तत्काल एनिमल लाइफ केयर को कॉल किया गया। कुछ देर बाद स्नैक कैचर विजय डाबी अपनी टीम के साथ फार्म पर पहुंच गए।

Recommended Video

    Video: मकान के पास निकल आया आदमी से भी लंबा सांप, पूंछ पकड़कर 1 घंटे में ऐसे किया काबू
    खेड़ा में निकला सात फीट लंबा सांप

    खेड़ा में निकला सात फीट लंबा सांप

    स्नेक कैचर को देखकर सांप जहां-तहां भागने लगा। घंटेभर की जद्दोजहद के बाद वह सांप पकड़ लिया गया। उस वक्त बारिश हो रही थी। सांप को पकड़े जाने के बाद फार्म के आॅनर ने चैन की सांस ली। संवाददाता ने बताया कि, इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उस सांप को काबू किया गया। सांप के बारे में जानकारी देते हुए विजय डाभी ने कहा कि, यह सांप धामण प्रजाति का है और यह जहरीला नहीं होता है।

    चार तरह के सांप जहरीले हेाते हैं

    चार तरह के सांप जहरीले हेाते हैं

    मगर यह सांप बहुत लंबा था, जिसकी लंबाई आदमी से भी ज्यादा थी। इसलिए वहां मौजूद कई लोग डर गए थे। विजय ने आगे बताया कि, गुजरात में चार प्रकार के जहरीले सांप मिलते हैं। जिनमें कोबरा, रसेल वाइपर, सोस्केल वाइपर और क्रेट प्रमुख हैं। अगर इस तरह का कोई सांप आपको काट ले तो उसके काटे वाली जगह से 8-9 इंच ऊपर टाइट पट्टी बांधनी चाहिए। हालांकि, उसमें छोटी उंगली जितनी जगह रखना जरूरी है। साथ ही पानी नहीं पीना चाहिए।

    किसी को काट ले तो यह करना चाहिए

    किसी को काट ले तो यह करना चाहिए

    विजय डाबी ने कहा कि, जिस किसी को सांप काट ले तो उस आदमी को मैर आने लगता है। ऐसे में उसे बेहोश न होने दें, बल्कि उसकी आंखों को खुला रखते हुए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। किसी बागी, तांत्रिक और ओझा के भरोसे नहीं रहना चाहिए। अमूमन बारिश के मौसम में ही सांप लोगों को काटते हैं। ऐसा इसलिए होता है जब उन पर पांव पड़ जाए या वो नीचे दब जाएं।

    वीडियो में देखें कैसे हुआ यह काबू

    वीडियो में देखें कैसे हुआ यह काबू

    सांप कूड़े-करकट या झाड़ी, ईंट-पत्थर, मलबे वाली जगहों पर ज्यादा रहते हैं। शहरों में ये कम ही मिलते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, यहां खेड़ा में जो सांप ​निकला, वह कुछ काले रंग का लग रहा है। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, बारिश में ही विजय डाबी उसे पकड़ते हैं। इस दौरान कई बार सांप हाथों से फिसलने का प्रयास कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+