गुजरात: आसमान से गिरी बिजली ने 11 लोगों की जान ली, अलग-अलग इलाकों में 17 और झुलसे
अहमदाबाद। बिहार-यूपी की तरह गुजरात के भी कई स्थानों पर आकाशीय बिजली ने लोगों की जान ले ली। मंगलवार को इस राज्य में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य झुलस गए। आकाशीय बिजली गिरने की अधिकांश घटनाएं सौराष्ट्र अंचल में हुईं।

बिजली ने 11 लोगों की जान ली
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि जामनगर जिले के लालपुर में रक्का गांव के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, देवभूमि द्वारका जिले के विरामदाद गांव में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। उसके अलावा बोटाद जिले के दो गांवों में भी आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

17 अन्य लोग भी बिजली गिरने से झुलसे
दहेगाम (गांधीनगर), जेतलपुर (अहमदाबाद), वडोदरा में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक 5 वर्षीय लड़का एवं उसका 60 वर्षीय दादा और एक 17 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। विभिन्न स्थानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अन्य लोग भी बिजली गिरने से झुलसे।
Recommended Video

भारी बारिश से बाजारों में पानी भर गया
इन दिनों सौराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बीते रोज बोटाड जिले के राणपुर में कई इंच पानी बरसा। तेज आंधी और हवाओं के साथ मौसम बदल गया और भारी बारिश से बाजारों में पानी भर गया। रात में यह बताया गया कि, आकाशीय बिजली गिरने से द्वारका-जामनगर में 5, बोटाद में 3 की जान गई है।

फोटो सोशल साइट्स पर वायरल
इस बीच भावनगर में बिजली गिरने का फोटो सोशल साइट्स पर शेयर किया जाने लगा। इस फोटो को एक्रेसिल लिमिटेड के चेयरमैन चिराग पारेख ने विक्टोरिया पॉर्क में मोबाइल कैमरे में कैद किया। उन्होंने कहा कि, आकाशीय बिजली गिरने के पल बहुत डरावने थे। हरी-भरी उूंची जगह पर बिजली गिरी।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications