Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला कोरोना से मुक्त हुए, बेटे के साथ डिस्चार्ज

गांधीनगर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला अब ठीक हो गए हैं। जून महीने के आखिरी हफ्ते में वह कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त हो गए थे। उन्हें दो-तीन दिनों तक बुखार चढ़ता रहा, लेकिन वो नजरअंदाज करते रहे। जांच कराई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए। बहरहाल, वह संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सोमवार शाम वाघेला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान उनका बेटा उनके साथ था। उसने बताया कि, पापा की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, खुद के कोरोना की चपेट में आ जाने की कहानी बताते हुए वाघेला बोले- ''मैं कई लोगों से मिला था। उसी वक्त कहीं से संक्रमण हो गया होगा।''

Shankar Singh Vaghela

शंकरसिंह वाघेला ने यह भी कहा कि, मैं ओवर कॉन्फिडेंस में था, लेकिन फिर समय पर अस्पताल में भर्ती हो गया। अब ठीक हूं।' वैसे अस्पताल में भर्ती होने से पहले वह होम क्वारटाइन में थे। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया कराया गया। इस मर्तबा उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात हुई। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

watch-ex-gujarat-cm-shankar-singh-vaghela-defeated-covid-19-discharged

वाघेला ने बीते दिनों ही एनसीपी से इस्तीफा दे दिया था। वह अपने समर्थकों के बीच 'बापू' के नाम से मशहूर रहे हैं। वह 1996 में गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। खास बात यह है कि, वो कांग्रेस के भी करीब रहे और एक समय में भाजपा से नाता रखा। जब से लॉकडाउन लगा है, वो शराब पर बैन हटाने के कई बयान दे चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+