VIDEO: गुस्साए बंगले के मालिक ने बच्चों के पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता, मामला पहुंचा पुलिस थाने
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर की गोयागेट सोसायटी से एक बंगले के मालिक ने जो हरकत की, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। पास के ही अपार्टमेंट में रहने वाले बच्चों पर उसने अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने कई बच्चों को काटने की कोशिश की, इस दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से घायल होते-होते बचा। बच्चों ने जहां-तहां भागकर खुद को बचाया। उसके बाद उन बच्चों के मां-बाप गुस्सा हो गए। सभी लोग सीधे पुलिस थाने जा पहुंचे और बंगले के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्चों पर कुत्ता छोड़ने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। जिसमें कुत्ते को बच्चों पर झपटते साफ देखा जा सकता है।
Recommended Video

संवाददाता के अनुसार, उन बच्चों की गलती ये थी कि वे बंगले के पास ही पटाखे चला रहे थे। बच्चों के मां-बाप की ओर से थाने में बताया गया कि, 'बंगले के जिस मालिक ने बच्चों पर अपना कुत्ता छोड़ा वो काफी गुस्सैल है। इससे पहले दिवाली के दिन भी वह गेट के बाहर डंडा लेकर बैठा रहा था और एक बच्चे को मारने भी दौड़ा था। अब उसके बेटे ने बच्चों पर कुत्ता छोड़ दिया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने मांग की पुलिस बंगले के मालिक पर कार्रवाई करे। बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि, कुत्ता बच्चों के पीछे लग गया था।'' वहीं, पुलिस अधिकारी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब लोग थाने से वापस लौटे।













Click it and Unblock the Notifications