Aam aadmi party gujarat: राघव चड्ढा बोले- महंगाई बेरोजगारी के सवालों का BJP के पास कोई जवाब नहीं, क्यों?

Raghav chadha saurashtra gujarat: आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा, जिन्हें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 'आप' का गुुजरात में सह-प्रभारी बनाया है, वे प्रदेश में हर तबके के लोगों के बीच जा रहे हैं। आज राघव चड्ढा सौराष्ट्र पहुंचे, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर जुबानी हमले किए और अपनी पार्टी की सरकारों की तारीफ की। राघव चड्ढा बोले- "गुजरात में हम पर हमले किए जा रहे हैं। हमारे नेताओं को गालियां दी जा रही हैं। ये सब चीजें दर्शाती हैं कि भाजपा डरी और घबराई हुई है।"

 Raghav chadha saurashtra gujarat

राघव चड्ढा ने कहा ​कि, जैसे आम आदमी पार्टी की जगह लोगों के दिलों में बन रही है, गुजरात में उससे भाजपा डर गई है।27 साल के अहंकारी प्रशासन के बाद आज गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं और परिवर्तन के लिए वह लोग आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहते हैं।'
राघव बोले- 'अरविंद केजरीवाल जी के मॉडल को जिससे दिल्ली ने परखा, पंजाब ने भी आजमाया और अब गुजरात के लोग उसको गले लगाना चाहते हैं। लोग पूछते हैं कि गुजरात में इतनी महंगाई इतनी बेरोजगारी क्यों है तो भाजपा के पास उस बात का कोई जवाब नहीं है।

 Raghav chadha saurashtra gujarat

राघव ने कहा कि, गुजरात में जहरीली शराब का व्यापार चल रहा है। भाजपा के पास उस बात का भी कोई जवाब नहीं है।
राघव बोले- हमने बिजली मुफ्त दी। लोगों को बढ़िया शिक्षा मॉडल दिया। बढ़िया सेहत सुविधाएं दीं। क्या भाजपा बता सकती है कि 27 साल में उन्होंने क्या किया?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+