तेंदुए के बच्चे के साथ तीन युवकों का वीडियो हो रहा है वायरल, जानें क्यों ढूंढ रहा है वन विभाग
गीरसोमनाथ। गुजरात में शेरों की प्रताड़ना के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक तेंदुए के शावक को हाथों में पकड़कर प्रताड़ित कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वनतंत्र के डीसीएफ ने ट्विटर पर तीनों युवको की तस्वीरें शेयर कर के लोगों से उनकी पहचान ढूंढने की अपील की है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, अपने पशुओं को चारा खिलाने निकले कुछ युवक तेंदुए के शावक को प्रताड़ित कर रहे है। एक युवक ने पेड़ के साथ शावक को पकड़ रखा है। और बाकी युवक उसे लाठियों से प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही बातचीत कर रहे हैं कि, अगर इसकी माता यहां आ गई तो हमें नहीं छोड़ेगी।
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि, इन युवकों ने तेंदुए के शावक को खूब गुस्सा दिलाया है। जिससे शावक भी उनके सामने दहाड़कर छूटने का व्यर्थ प्रयास कर रहा है। लेकिन तीनों युवक उसके प्रयासों का आनंद ले रहे है। इस वीडियो के वायरल होने पर वनतंत्र द्वारा आरोपियों को ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शेरों को परेशान किया जा रहा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ेंः कोबरा सांप को हाथ में लेकर लड़कियों ने किया गरबा, VIDEO वायरल होने पर मचा हंगामा












Click it and Unblock the Notifications