Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोबरा सांप को हाथ में लेकर लड़कियों ने किया गरबा, VIDEO वायरल होने पर मचा हंगामा

जूनागढ़। कोबरा सांप का नाम सुनते ही लोगों के शरीर में सिहरन सी दौड़ जाती है, सोचिए अगर सांप सामने ही दिख जाए तो आपका क्या हाल होगा। ऐसी सूरत में तो किसी की भी हालत खराब हो जाएगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ लड़कियां हाथ में कोबरा सांप लेकर गरबा कर रही हैं। सांप के साथ गरबे का मामला सामने आने के बाद इस पर हंगामा बढ़ गया है। पूरे मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है उनमें एक 12 साल की लड़की भी है।

लड़कियों का सांप के साथ गरबा का VIDEO वायरल

लड़कियों का सांप के साथ गरबा का VIDEO वायरल

सांप के साथ लड़कियों के गरबा करने का ये पूरा मामला गुजरात के जूनागढ़ का है। गुजरात में इन दिनों सांप के साथ गरबा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गरबे का वायरल हो रहा वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। इसमें साफ नजर आ रहा कि कैसे लड़कियां जिंदा सांप को हाथ में लेकर गरबा खेल रही हैं। हाथों में सांप को लेकर गरबा खेलने में छोटी बच्चियां भी पीछे नहीं रहतीं। हालांकि, अब इस मामले में तूल पकड़ लिया है और इसमें केस दर्ज किया गया है। 12 साल की नाबालिग लड़की समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हंगामा बढ़ने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हंगामा बढ़ने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जूनागढ़ स्थित वाइल्ड लाइफ फॉरेस्ट के उप वन संरक्षक सुनील बेरवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप के साथ के साथ गरबा करने का वीडियो वायरल होने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 12 साल की एक लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि ये पूरा मामला 6 अक्टूबर का है। इसी दिन लड़कियों को सांप के साथ गरबा करते हुए देखा गया और उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12 साल की लड़की ने भी किया सांप को हाथ में लेकर गरबा

12 साल की लड़की ने भी किया सांप को हाथ में लेकर गरबा

जूनागढ़ स्थित वाइल्ड लाइफ फॉरेस्ट के उप वन संरक्षक सुनील बेरवाल ने आगे कहा कि 12 साल की नाबालिक लड़की समेत जिन 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उन्हें बाद में कोर्ट में भी पेश किया गया। वहीं इस घटना का वायरल वीडियो देखें तो नजर आ रहा कि कुछ लड़किया हाथों में जिंदा सांप लेकर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब गुजरात में इस तरह से लड़कियां सांप के साथ गरबा कर रही हैं। ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं। हालांकि, इस बार पूरे मामले में केस दर्ज हुआ है।

इसे भी पढ़ें:- सुबह ही महिला के बाथरूम में आ बैठता है सांप, पहले दिन पकड़वाया, दूसरे दिन फिर कमोड पर मिला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+