VIDEO: पोते ने धक्के मारकर दादा-दादी को घर से निकाला, आपबीती सुन हो जाएंगे भावुक

राजकोट। गुजरात में राजकोट के मनहर प्लॉट क्षेत्र में एक शख्स ने दादा-दादी को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। धक्का लगते ही दादी मकान के बाहर 3-4 फीट दूर गिरी। यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निर्दयी पोते को दुत्कारा गया। घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा।

Recommended Video

    VIDEO: पोते ने धक्के मारकर दादा-दादी को घर से निकाला, आपबीती सुन हो जाएंगे भावुक
    तीन बेटे हैं, कोई भी बूढ़े मां-बाप को रखना नहीं चाहता

    तीन बेटे हैं, कोई भी बूढ़े मां-बाप को रखना नहीं चाहता

    संवाददाता ने मौके से पीड़ित दादा-दादी की आपबीती की वीडियो भेजे। जिसमें उन्होंने पोते द्वारा दी जा रही प्रताड़ना के बारे में बताया। पोते की करतूतें सुनकर पुलिस भी घर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों को पकड़कर थाने ले गई। ए-डिवीजन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, 'उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके द्वारा बुजुर्ग दंपति के साथ बहुत बुरा सलूक किया गया था।'

    पोते और पौत्रवधू दोनों करते थे प्रताड़ित

    पोते और पौत्रवधू दोनों करते थे प्रताड़ित

    वीडियो में आप देख सकते हैं, पोते ने दादी को जोर से धक्का मारा, वो पक्के खड़ंजे पर वहीं गिर पड़ी। दादा ने पोते को रोकने का प्रयास किया, तो उससे भी हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि, पोता और उसकी पत्नी दोनों उन दादा-दादी के साथ ऐसे ही पेश आते थे। कलयुगी पोते के बारे में पता चला है कि, उसका नाम शुभम है। उसकी शादी भावनाबेन नामक युवती से हुई थी। दोनों अपनी ऐश की जिंदगी जीने लगे और बुजुर्गों को प्रताड़ित करने लगे।

    वीडियो देखने के बाद पुलिस की कार्रवाई

    वीडियो देखने के बाद पुलिस की कार्रवाई

    आरोप हैं कि, दादा-दादी के खिलाफ पोते का साथ बेटा कैलाशभाई भी देता था। दादा का नाम जेराम भाई है और दादी की पहचान मणिबेन सगपरिया के तौर पर हुई है। उनके तीन बेटे होने के बावजूद कोई उन्हें रखने के लिए तैयार नहीं है। वो किराने की दुकान चलाकर अपना गुजारा चलाते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+